Home / / राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली

May 25, 2017


national-science-center-665x498

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली – विज्ञान को पुनःअर्जित करने का स्थान

स्थान: भैरों रोड, प्रगति मैदान, नई दिल्ली

हम में से कितने लोग अपने शैक्षणिक जीवन में विज्ञान प्रेमी रहे हैं? शायद ही थोड़े बहुत रहे हों। विज्ञान हमेशा उच्चतम विचारों का विषय रहा है। विज्ञान विषय केवल बुद्धिमान लोगों के द्वारा ही अपनाया जा सकता है। लेकिन एक ऐसी जगह है जो किसी को भी इस जटिल विषय के प्रेम जाल में आसानी से फंसा सकता है, वह है नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र है। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एक विज्ञान संग्रहालय है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना और विज्ञान के क्षेत्र में रुचि पैदा करना है।

प्रगति मैदान के निकट मुख्य भैरों रोड पर स्थित इस विज्ञान संग्रहालय का 9 जनवरी 1992 को, तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा द्वारा, उद्घाटन किया गया था। यह राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालयों के राष्ट्रीय परिषद का एक हिस्सा है, जो संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। उद्घाटन के बाद से यह केंद्र, लोगों के बीच विज्ञान की लोकप्रियता के लिए अभूतपूर्व सेवाएं प्रदान कर रहा है। छात्रों, शिक्षकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिये इस केन्द्र द्वारा विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों और दिलचस्प प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। यह विद्यालय और साथ ही महाविद्यालय स्तर पर शिक्षा का समर्थन करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की आठ मंजिला इमारत में सात गैलरियाँ हैं, सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये कई अन्य अनुभाग भी हैं। इसमें एक पुस्तकालय, एक प्लैनेटेरियम, जल-पाल गृह, कॉनफ्रेंस हॉल और एक साइबर स्कूल भी है, जो छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए अल्पकालीन पाठ्यक्रम आयोजित करता है। भवन का परिसर पूरी तरह सुसज्जित और वातानुकूलित है। ऑडिटोरियम, जो एक समय में लगभग 320 लोगों को समायोजित कर सकता है, इसका उपयोग अन्य संगठनों द्वारा एक नाम-मात्र के शुल्क पर भी किया जा सकता है।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र की प्रमुख विज्ञान प्रदर्शनी गैलरियाँ-

– अवर साइंस एंड टेक्नोलॉजी हेरिटेज गैलरी

– इनफार्मेशन रिवॉल्यूशन गैलरी

– ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी

– प्री- हिस्टोरिक गैलरी

– फन साइंस गैलरी

– इमर्जिंग टेक्नोलॉजी की गैलरी

– वॉटरः द एलिक्सिर ऑफ लाइफ

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, शानदार विज्ञान विद्वानों के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रति लगाव बढाने में यह एक प्रशंसनीय काम कर रहा है। संग्रहालय एक अत्यंत आकर्षक जगह है, जो सबसे दिलचस्प तरीके से विज्ञान के नियमों को बताता है। केंद्र के वैज्ञानिक अभियान और उपलब्धियाँ आपको इतना आश्चर्यचकित कर देंगी कि, आप वास्तव में सोचेंगे कि अगर यही विज्ञान है तो मैं इससे इतनी नफरत क्यों कर रहा हूँ?

समय: 10 बजे से शाम 5.30 बजे (होली और दीवाली को छोड़कर सप्ताह भर खुला)

प्रवेश: 40 रूपये प्रति व्यक्ति; छात्र (विद्यालय समूह) – 20 रूपये प्रति व्यक्ति

3 डी फिल्म टिकट: 25 रूपये वयस्कों के लिए और 20 रूपये बच्चों के लिए

एसडीएल या तारामंडल प्रवेश टिकट: 10 रूपये प्रति व्यक्ति

त्वरित सुझाव:

  • विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिये नेशनल साइंस सेंटर सबसे सृजनात्मक जगह है। अपने बच्चों को वैज्ञानिक अनुभव देने के लिये यहाँ लायें।
  • अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए यहाँ एक पूरा दिन बिताएं।
  • दर्शकों के लिए उड़ने वाले सांपों और कालीनों के 3 डी शो को देखना न भूलें।
  • मैज ऑफ मिरर्स (दर्पण की भूलभुलैया) में खो जाने से सावधान रहें।
  • अपने कई प्रतिबिंबों का आनंद उठाने के लिए विशाल कालिडोस्कोप में मजे करें।
  • भारतीय और विदेशी भोजन का मजा लेने के लिये स्वच्छ और स्वास्थ्यकारी जल-पान गृह में आयें।
  • संग्रहालय में उपलब्ध दुकान पर कुछ अच्छे सामान खरीदें।
  • सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई गई पार्किंग की सुविधा में अपने वाहनों को अच्छी तरह से पार्क करें।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives