Home / / दिल्ली के पास छुट्टी मनाने के स्थान

दिल्ली के पास छुट्टी मनाने के स्थान

June 13, 2017


picnic-spots-near-delhi-hindiयह साल का ऐसा समय होता है, जब अत्यधिक गर्मी होती है। इस समय स्कूल भी गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद होते हैं और इस समय ऐसा महसूस होता है कि हम सब से दूर हो गए हैं। सभी इलाकों में वातानुकूलित मॉलों में जाना एक प्रचलन बन गया है, जो वास्तव में उबाऊ हैं, क्योंकि यहाँ कोई भी व्यक्ति तरोताजा महसूस नहीं कर सकता है। इसलिए यह समय ऐतिहासिक स्थानों पर पिकनिक मनाने, प्रचीन परंपरागत जगहों पर जाने और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर छुट्टीयाँ व्यतीत करने का है। वास्तव में, दिल्ली में इस तरह के कई पर्यटक स्थल 300 किलोमीटर की अधिकतम सीमा के अन्दर ही स्थित हैं।

अरावली पर्वतमाला का समापन दिल्ली में ही होता है और इस पर्वतमाला के करीब ही कुछ सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी स्थित हैं। यहाँ उन जगहों की एक विस्तृत सूची है, जहाँ आप पिकनिक या छुट्टियाँ मनाने के लिए जा सकते हैं:

  • असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य: यह अभयारण्य अरावली पर्वतमाला की उत्तरी अंतिम सीमा पर, दिल्ली से 19 कि.मी. (1 घंटे की यात्रा) की दूरी पर स्थित है और यह विभिन्न प्रकार के पक्षियों और पाँच छिपी हुए झीलों से निकलने वाले सुन्दर पानी का घर है। यह अभ्यारण्य प्रकृति के साथ जुड़े होने के कारण एक आदर्श पिकनिक स्थल है और शहर के भागदौड़ से भरे जीवन से राहत प्रदान करता है।
  • कैंप वाइल्ड धौज: दिल्ली से यहाँ आने में एक घंटे का समय लगता है क्योंकि यह दिल्ली से 33 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह कैंप, जंगल में की जाने वाली साहसिक गतिविधियों की पेशकश करता है। यहाँ रॉक क्लाइम्बिंग, रैपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और कई लोगों के मध्य नदी पार करने जैसी साहसिक गतिविधियों की पेशकश की जाती है। यह कैंप पिकनिक के लिए बिल्कुल सही स्थान है। यह आपको प्रकृति के करीब भी लाता है।
  • मानेसर: मानेसर, आप साल के किसी भी समय जा सकते हैं। मानेसर, करामाती विरासतीय परिवहन संग्रहालय, प्रवासी पक्षियों के बाहुल्य और समृद्ध राजस्थानी विरासत की झलक के साथ एक आदर्श छुट्टियाँ मनाने योग्य स्थान है। यह दिल्ली से 45 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और यहाँ आने में 1 घंटे का समय लगता है।
  • दमदमा झील: यह झील दिल्ली से 50 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। दिल्ली-अल्वर राजमार्ग के माध्यम से यात्रा करने में करीब 1 घंटा 20 मिनट का समय लगता है। इस आदर्श पिकनिक स्पॉट में रॉक क्लाइम्बिंग, हॉट एयर बेलूनिंग, पेरा सेलिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों की पेशकश की गई है। इसकी पृष्ठभूमि अरावली पर्वतमाला के साथ जुड़ी हुई है।
  • बोटानिक्स नेचर रिजार्ट: यह दिल्ली से 50 कि.मी. की दूरी पर स्थित है, यहाँ आने में सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है। यह रिसॉर्ट साहसिक कार्यों के शिविर के साथ-साथ कृषि क्षेत्र का भी एक अनोखा संयोजन है। इसमें प्रकृति के बीच आनंद और साहसी खेलों के साथ एक पूल भी स्थापित है, जिसमें मजेदार खेलो का आन्नद लिया जा सकता है।
  • बागान ऑर्चर्ड रिट्रीट: यह मैंगो ऑर्चर्ड उद्यान है, जो दिल्ली से 110 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस उद्यान पर सड़क मार्ग द्वारा 2 घंटे में पहुँचा जा सकता है। रेपिल्लिंग, तीरंदाजी और बैलगाड़ी की सवारी के माध्यम से पास के गाँव में टहलना और गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन को देखने जैसी गतिविधियाँ यहाँ उपलब्ध हैं।
  • सरिस्का: यदि आप को भारत के राष्ट्रीय पशु, बाघ को देखना है या राजसी झील सिलीसेढ, सरिस्का के किनारे पर आराम से पिकनिक के साथ-साथ कुछ सुखद समय बिताना है, तो आप यहाँ आ सकते हैं। यह दिल्ली से 170 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और दिल्ली से 3 घंटे के समय में यहाँ आराम से पहुँचा जा सकता है। यह जगह, आरावली में बसे लोगों के घर के समीप है और यहाँ एक प्रेत बाधित भांनगढ़ महल भी है।
  • प्रतापगढ़ फार्म: यह रिसॉर्ट दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 45 कि.मी. की दूरी पर झज्जर क्षेत्र में स्थित है और यह एक परंम्परागत छुट्टी मनाने वाला गाँव है। यह बर्मा ब्रिज, वैली क्रॉसिंग, ऊँट और बैलगाड़ी की सवारी, ट्रैक्टर की सवारी और नाइट वॉक्स जैसे अनोखे और राष्ट्र संबंधी साहसिक खेल प्रदान करता है।
  • नीमराना: नीमराना फोर्ट-पैलेस, दिल्ली के पास सबसे अनोखे उद्यानों में से एक है। यह दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 109 कि.मी. की दूरी पर है। इस विरासतीय रिजार्ट में मनोरम हैंगिंग गार्डन, राजसी वास्तुकला, हरे भरे परिदृश्य और साथ ही एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र और तैराकी करने के लिए दो पूल हैं।
  • भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य: यह केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य दिल्ली से 182 कि.मी. की दूरी पर स्थित है और विशेष रूप से प्रकृति प्रेमियों की एक दिवसीय यात्रा के लिए एक आदर्श पूर्ण स्थान है। यह अभ्यारण्य विभिन्न प्रकार के हजारों पक्षियों का घर है। स्थानीय और साथ ही प्रवासी पक्षी जैसे साइबेरियाई क्रेन प्रत्येक वर्ष इस जगह पर दिखाई देते हैं।

पारंपरिक और स्वस्थ तरीके से इस साल गर्मियों का जश्न मनाइए। दिल्ली के चारों ओर खूबसूरत स्थानों पर जाएं और प्रकृति के साथ मेल-मिलाप करें। ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुभकामनायें!