Home / / प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारम्भ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का शुभारम्भ किया

May 12, 2017


Gram-Uday-Se-Bharat-Uday-Abhiyan-hindiमोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने अपने विरोधियों को मजबूत संदेश देते हुए, ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को “गाँवों में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने और गरीबों के पालक किसानों के कल्याण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए लागू करने का फैसला किया है।” इस योजना का शुभारम्भ करने के लिए 14 अप्रैल 2016 से बेहतर तारीख क्या हो सकती थी?

जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए जानकारी है कि सामाज सुधारक और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ एक अथक अभियान चलाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 14 अप्रैल को 125 वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में बी. आर. अंबेडकर के पैतृक गाँव महू में अभियान शुरू करेंगे।

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के बारे में

  • अभियान के पहले दिन ग्रामीणों के देशभर में सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव की शपथ लेने की उम्मीद है।
  • यह अभियान राज्यों के साथ समन्वय में कृषि, श्रम, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों द्वारा चलाया जाएगा।
  • अभियान मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, किसानों की आय, सामाजिक सद्भाव और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वाली जनसंख्या के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर केन्द्रित होगा।
  • सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं जैसे कि फसल बीमा योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में जानकारी के साथ कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए ग्राम किसान विधानसभाओं का आयोजन किया जाएगा ।
  • 19 अप्रैल को विजयवाड़ा में पंचायत और आदिवासी विकास पर एक राष्ट्र व्यापी बैठक आयोजित की जाएगी।
  • देश भर में 21 से 24 अप्रैल तक ग्रामसभाओं की बैठकें होंगी।

अभियान तिथियां

अभियान, जो 14 अप्रैल से शुरू होगा तथा 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के दिन समाप्त होगा। मोदी जमशेदपुर से देश में सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी राज्यों को छोड़कर, उनका संम्बोधन रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से देशभर में प्रसारित किया जाएगा।

 

 

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives