Home / / भारत में सर्वश्रेष्ठ साहसिक गतिविधियाँ

भारत में सर्वश्रेष्ठ साहसिक गतिविधियाँ

June 19, 2017


adventure-sports-in-india-hindiभारत में कई प्रकार के अविश्वसनीय स्थान हैं, देश के प्रत्येक कोने में विभिन्न प्रकार की जलवायु, वातावरण और अनेक प्रकार के मौसम वाले स्थान हैं। भारत लुभावनी स्थलाकृति के रूप में समृद्ध है, जिसे आप जलवायु, परिदृश्य या कुछ भी नाम दे सकते हैं। क्षेत्रों की यह विशिष्टता भारत को असंख्य गतिविधियों का केंद्र बना देती है। आप गर्मीयों से नफरत करें या प्यार करें लेकिन ग्रीष्म ऋतु निश्चित रूप से एक ऐसा मौसम है जो हमारे जीवन में बहुत सारे दरवाजे खोलता है। यह एक ऐसा दरवाजा है जो साहसिक कार्यकलापों का द्वार है, एक उत्साही व्यक्ति हमेशा इसकी तलाश में रहता है।

साहस युवाओं की और युवा भारत की पहचान हैं। इस प्रकार देश में साहसिक गतिविधियों की हमेशा अधिक मांग होती है। प्रकृति की इस देन से भारत सफलतापूर्वक इन एड्रेनालाईन नशेड़ियों की सभी चाहतों को पूरा करता है, जो साहसिक खेलों की तलाश कर रहे हैं। यदि आप इस प्रकार के हैं और हर प्रकार के साहस के लिए खुले हैं तो मैं आज आपको भारत में सर्वश्रेष्ठ साहसिक गतिविधियाँ के बारे में जानकारी दूंगी जो आप अपने हाथों से कर सकते हैं!

1. राफ्टिंग या कयाकिंग

राफ्टिंग भारत की सबसे सामान्य साहसिक गतिविधि है। प्रत्येक साहसिक कार्य पानी की तैराकी में निपुण होने के साथ शुरू होता है। भारत में ऋषिकेश शहर रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यह उन युवाओं के लिए बेहद लोकप्रिय है जो साहसिक यात्राओं या कैंपिंग यात्राओं पर कामयाब होते हैं।

2. हेली स्कीइंग

हेली स्कीइंग खेल सभी के लिये नही है क्योंकि इसके लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है। आखिरकार 6500 मीटर की ऊँचाई पर हेलिकॉप्टर से उतरना आसान काम नहीं है। हेली-स्कीइंग के लिए कुल्लू-मनाली सबसे लोकप्रिय स्थान माना जाता है। पहाड़ों के बीच में बर्फ पर खड़ी ढलानों की स्कीइंग करने से आपको बहुत अधिक रोमांच मिलता है। मनाली क्षेत्र में रोहतांग के पास सबसे लोकप्रिय स्कीइंग ढलान है।

3. वॉटरफाल रैपेलिंग

रैपेलिंग एक साहसिक खेल है जिसमें आपको एक रस्सी का उपयोग करके एक चट्टान से नीचे उतरना होता है। उसी तकनीक का उपयोग करके एक झरने से नीचे उतरना वॉटरफाल रैपेलिंग के नाम से जाना जाता है। पानी की नीचे आती हुई एक तेज धार के साथ, यह एक मुश्किल खेल है जो अधिक मेहनत करने वालों को अधिक साहसिक बनाता है, जो उन लोगों के हित में है जो अत्यधिक रोमांच में तल्लीन होना चाहते हैं। महाराष्ट्र में ठाणे वॉटर रैपेलिंग के लिए अच्छा स्थान है।

4. स्काइडाइविंग या स्कूबा डाइविंग

स्काई-डाइविंग में विमान या किसी अन्य ऊँचाई से कूदना, हवा में तैरना शामिल है। जैसा कि कहा जाता है कि यह खेल निश्चित रूप से कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। यह खेल भारत की सांस रोक देने वाली साहसिक गतिविधियों की सूची में जल्दी ही जोड़ा गया है और केवल गुजरात के एक छोटे से शहर दीसा में खेला जा सकता है।

स्कूबा डाइविंग एक तरह की पानी के अन्दर की डाइविंग का नाम है। यह उन लोगों के लिए है जो विशाल समुद्री जीवों के आकर्षण को प्यार करते हैं। गोवा और अंडमान द्वीप भारत में स्कूबा डाइविंग के लिए सर्वाधिक मांग वाले गंतव्य हैं।

5. हॉट एयर बैलूनिंग

यह एक साधारण साहसी लोगों के लिए है जो खतरनाक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहते हैं। हॉट-एयर बैलूनिंग भारत में एक आगामी गतिविधि है और इस प्रकार यह केवल कुछ स्थानों पर ही पाया जाता है। राजस्थान का निर्जन विशाल मैदान इस गतिविधि के लिए सबसे मजेदार और लोकप्रिय स्थान है।

6. केविंग

क्या आपने कभी कल्पना की है कि आप पहाड़ की गुफाओं के अंधेरे की खोज कर रहे हैं या किसी अज्ञात गंतव्य तक पहुँचने के लिए तंग जगहों से गुजर रहे हैं? यदि आप इस प्रकार का साहसी गतिविधि का इंतजार कर रहे हैं, तो मेघालय में कैविंग की कोशिश कर सकते हैं। जलवायु परिस्थितियों के कारण 100 से अधिक गुफाओं के निर्माण के साथ, मेघालय में इस तरह की अनजान जगहों का एक व्यापक जाल है जो साहसी खोजकर्ताओं द्वारा खोजे जाने का इंतजार कर रहा है।

7. ट्रेकिंग

भारत में ट्रेकिंग साहसिक कार्य के रुप में एक बहुत ही आम और अपेक्षाकृत आसान गतिविधि की तरह लगती है। लेकिन अगर आप ट्रैकिंग कुछ स्पाइन-चिलिंग स्थानों पर प्रयोग करने की कोशिश करते हैं, तो ट्रेकिंग सबसे रोमांचक गतिविधियों में से एक है। जंसकर नदी के किनारे कपकपा देने वाले लद्दाख के उप-शून्य तापमान में ट्रेकिंग करने से सचमुच ठंड़ का अनुभव होता है।

8. स्नॉर्कलिंग

वो लोग जो पानी की गहराई को छूना चाहते हैं, उनके लिये स्नॉर्कलिंग साहसिक कार्य एक अच्छा विकल्प है। स्नॉर्कलिंग में आप डाइविंग मास्क और फिंस को पहन कर पूरी तरह से पानी में तैर सकते हैं। इसे एक अलग तरीके से आजमाने के लिए, विशेष रूप से भारत में सागर में तैरने वाले हथियों के साथ गोता लगाएँ। अंडमान अकेला स्नॉर्कलिंग गंतव्य है जो पानी में हाथी की सवारी प्रदान करता है। जब आप अंडमान में हों तब आप राजन के लिए पूछिए- जो एक हाथी है।

9. क्लिफ जंपिंग

सबसे आक्रामक एड्रेनालाईन के लिए, ऋषिकेश में चट्टानों से कूदने की कोशिश करें, क्लिफ जंपिंग शिवपुरी के बीहड़ इलाकों में एक लोकप्रिय साहसिक गतिविधि है। इस जगह पर पूरे वर्ष के दौरान साहस के प्रेमियों की भीड़ रहती है। यह निश्चित रूप से एक अश्चर्यजनक गतिविधि है जो बहुत खुशी देती है

10. पैराग्लाइडिंग

यदि आप हवा में उड़ने के प्रेमी हैं और अपने हाथों को हवा में फैलाना चाहते हैं और एक पक्षी की तरह महसूस करना चाहते हैं, तो पैराग्लाइडिंग आपके लिए साहसिक गतिविधि है। चाहे वे हरी भरी घाटियां हों जिन्हें आप देखना चाहते हैं या यह बर्फ से ढके हुए पहाड़ हों जिसे आप उड़ान भरने के लिए पसंद करेंगे, चुनाव आपका है भारत में कई जगहें हैं जिन्हें आप पैराग्लिडिंग की बात करते समय चुन सकते हैं।