Home / / उत्तरी भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर

उत्तरी भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर

June 10, 2017


famous-temple-of-north-india-hindiभारत में, हजारों देवी – देवताओं का एक दिव्य निवास है, जो पूरे देश में अपनी उपस्थिति के साथ अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, इस देश में मंदिरों की संख्या असंख्य है, इनमें से कुछ विशेष हैं। इन मंदिरों को अत्यंत निपुणता और शुद्धता के साथ डिजाइन किया गया है, इसलिए ये मंदिर आगंतुको के आकर्षण का मुख्य कारण बन जाते हैं। इन पवित्र स्थानों में गंभीर स्थापत्य शैली की सुंदरता प्रशंसनीय है। उत्तर और दक्षिण के मंदिरों में प्रयुक्त पैटर्न डिजाइन से, मंदिरों की बाहरी इमारत को सजाया जाता है, जो आकर्षण का मुख्य कारण होती हैं। चूँकि आंशिक भव्यता को सँवारने के लिए भी दक्षिण के मंदिरों का विशेष महत्व है। आज मैं उत्तरी भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर के बारे में लिखूँगा।

1. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

माँ वैष्णोदेवी मंदिर, उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। यह उत्तर भारतीयों के अधिकांश जीवन को एक विशेष महत्त्व प्रदान कराता है। हिंदुओ की तीर्थयात्रा का यह एक महत्वपूर्ण स्थान है।

2. काशी-विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह मंदिर सबसे पवित्र नदी गंगा के किनारे स्थित है। यह मंदिर, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

3. इस्कॉन मंदिर, दिल्ली

“हरे राम हरे कृष्ण” पंथ ने भगवद् गीता के संदेश का प्रचार करने के लिए, इस मंदिर का निर्माण करवाया था। केवल दिव्य आध्यात्मिकता ही नहीं, बल्कि इस मंदिर की अकल्पनीय सुंदरता पूरे देश और दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करती है।

4. सारनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश

यह वाराणसी के पास स्थित एक विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल है। भगवान बुद्ध ने इस स्थान पर अपना पहला धर्मोपदेश दिया, इसलिए यह बौद्धों के लिए चार तीर्थस्थल स्थलों में से एक माना जाता है।

5. स्वर्ण मंदिर, अमृतसर

स्वर्ण मंदिर सिखों के लिए अभी तक सबसे पवित्र स्थान है। सिख धर्म और सभी अन्य धर्मों के लिए, स्वर्ण मंदिर प्रमुख मान्यताओं का प्रतीक है। इस जगह पर सभी धर्मों के लोगों का स्वागत किया जाता है।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives