Home / Travel / भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ स्थान

भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ स्थान

December 1, 2018


भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ स्थान

क्या आपने कभी न समाप्त होने वाले आकाश में एक स्वतंत्र पक्षी की तरह उड़ने के बारे में कभी सोचा है जिससे आप अपने अन्दर एड्रेनालाईन रस का अनुभव कर सकें?  खैर, यदि हां, तो हमें आपको यह बताना होगा कि कैसे आप अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं और इसे वास्तविकता में बदल सकते हैं। 1990 के दशक में भारत में पेश किया गया, पैराग्लाइडिंग एक ऐसा साहसिक खेल है जो आपको आकाश में ऊँची उड़ान भरने की अनुमति देता है और जितना ही आप हवा में ऊँचा जाते हैं उतना ही हवा आपको नीचे की तरफ खींचती है। इस खेल को लेकर कुछ लोगों की सोंच भिन्न है वह मानते हैं कि पैराग्लाइडिंग जैसे खेल के लिए पहाड़ी क्षेत्र की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि यह किसी भी ऊँचाई वाले स्थान पर किया जा सकता है। भारत में कई जगहें हैं जो पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त हैं।

भारत में कुछ पैराग्लाइडिंग स्थान –

हिमाचल प्रदेश में बीर बिलिंग

कांगड़ा घाटी में स्थित बीर बिलिंग, एशिया में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। हिमाचल प्रदेश में बीर बिलिंग, एक छोटा सा गांव, जिसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां तक कि 2015 में पैराग्लाइडिंग के लिए पहले विश्व कप की भी मेजबानी की। 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, बीर बिलिंग में 11 सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग स्थान हैं। उपयुक्त वायु प्रवाह और बेहतर क्लाउड बेस के साथ सबसे अच्छी टेकऑफ और लैंडिंग साइटें हैं। इस स्थान पर खूबसूरत प्राकृतिक परिवेश है जो सभी प्रकार के साहसिक खेलों के लिए उपयुक्त है। बीर बिलिंग के अलावा आप पैराग्लाइडिंग के लिए रोहतंग, बखली, देवीधर और पार्वती घाटी की यात्रा कर सकते हैं।

लागत: 2,500 रुपये या उससे अधिक

कैसे पहुंचे: बीर बिलिंग तक पहुंचने के लिए निकटतम स्थान धर्मशाला है जहां से आप ट्रेन या फ्लाइट के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से जून (जब बारिश नहीं होती है)

पॉपुलर ऑपरेटर: कैंप ओक व्यू, ब्लू अम्ब्रेला, स्काईवॉक फ्लाइंग क्लब, फ्रेंड्स एडवेंचर्स

महाराष्ट्र में पंचगनी

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित, पंचगनी  तिब्बती पठार के बाद एशिया में पहाड़ियों का सबसे बड़ा पठार क्षेत्र है। पंचगनी पैराग्लाइडिंग इंडस्ट्री के लिए हॉटस्पॉट है, क्योंकि यहां पर साफ आसमान, शांत हवाएं और सुखद मौसम, सही ऊंचाई जैसी अनुकूल स्थितियां हैं। पंचगनी की सुंदरता आपको आश्चर्यचकित कर देगी। पंचगनी में कई ले-ऑफ पॉइंट हैं जिनमें तापोला, भिलर और खिंगर शामिल हैं जो प्रशिक्षण के लिए एकल कूद की सुविधा भी प्रदान करते हैं।

लागत: 3,000 रुपये या उससे अधिक

कैसे पहुंचे: पुणे निकटतम रेलवे स्टेशन है जो पंचगनी से 96 किमी दूर स्थित है। चूंकि यह स्थान सड़कों, रेलवे और हवाई अड्डे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोई भी आसानी से इस स्थान तक पहुँच सकता है।

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से फरवरी

पॉपुलर ऑपरेटर: इको शिविर, जॉय राइडिंग

कर्नाटक में नंदी हिल्स

भारत, बैंग्लुरू शहर में सिलिकॉन वैली से 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नंदी हिल्स दक्षिण में एक प्रसिद्ध घूमने योग्य स्थान है। पैराग्लाइडिंग के अलावा आप वहां के कई एरो स्पोर्ट्स में भाग ले सकते हैं। समुद्र तल से 1478 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नंदी हिल्स में परिपूर्ण जलवायु, पठार क्षेत्र और पहाड़ियां हैं। इसके अलावा,कई समतल स्थान हैं जो लैंडिंग के लिए एक आदर्श मंच के रूप में कार्य करते हैं।

लागत: 1,500 रुपये या उससे अधिक

कैसे पहुँचे: चूंकि यह स्थान बैंगलोर के नजदीक है, इसलिए कोई सड़क, रेल या फ्लाइट से आसानी से वहां पहुंच सकता है। बैंगलोर से नंदी हिल्स जाने के लिए कैब्स और टैक्सी भी उपलब्ध हैं।

यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय: मानसून के मौसम को छोड़कर, पूरे साल में किसी भी समय जा सकते हैं। (जुलाई से सितंबर)।

पॉपुलर ऑपरेटर: फ्लाई नंदी, कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट सेंटर

गोवा में अरम्बोल बीच

दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए गोवा लोगों के पसंदीदा स्थानों में से एक है क्योंकि यह स्थान आपको कई चीजों की पेशकश से आनंदित कर देता है। यदि आप गोवा में घूमने योग्य स्थानों की तलाश में हैं तो अरम्बोल बीच से शुरुआत कर सकते हैं। कालचा झील के ऊपर हेडलैंड शांत और नीरव हवा की वजह से उडान भरने के लिए सबसे अद्भुत जगह है जो किसी भी बाधा को रोकता है और आपको नो-ब्रेक फ्लाइट के लिए अनुमति देता है।

लागत: 2,000 रुपये या उससे अधिक

कैसे पहुँचे: अरम्बोल

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से जून

प्रसिद्ध ऑपरेटर: एक्सटेसी पैराग्लाइडिंग क्लब, गोवा एक्सट्रीम

सिक्किम में गंगटोक

सिक्किम की राजधानी गंगटोक उत्तर-पूर्वी भारत में एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण है। दुनिया भर से पर्यटक, रोमांचकारी साहसिक खेलों के लिए ,इस स्थान पर आते हैं। उत्कृष्ट पर्वत श्रंखला और साइट्स का घर होने के कारण सिक्किम देश में पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्रदान करता है। शहर में पैराग्लाइडिंग के अलावा और भी पर्यटक आकर्षण हैं।

लागत: 1,800 रुपये या उससे अधिक

कैसे पहुँचे: कोई भी सड़क, रेल मार्ग या फ्लाइट से गंगटोक तक पहुंच सकता है। निकटतम हवाई अड्डा बागडोगरा 124 कि.मी. दूर स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी है।

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: इस स्थान पर जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का है।

प्रसिद्ध ऑपरेटर: फ्लाई सिक्किम एडवेंचर

उत्तराखंड में मसूरी

मसूरी पूर्ण रूप से एक भीड़-भाड़ वाला स्थान है जो पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों की मेजबानी करता है। मसूरी के कुछ स्थानों की बात करें तो उनमें से मसूरी झील मुख्य है। समुद्र तल से 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह स्थान हिमालय पर्वत के लुभावने दृश्य पेश करता है। यह पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेल में ऊँची उड़ान भरने वालों के लिए एक उपयुक्त स्थान के रूप में कार्य करता है। आप देहरादून में प्रसिद्ध स्थानों जैसे पल्टन बाजार और रॉबर्स केस देख सकते हैं।

लागत: 1,800 रूपये या उससे अधिक

कैसे पहुंचे: कोई देहरादून के माध्यम से मसूरी पहुंच सकता है जबकि हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन 33 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से जुलाई

प्रसिद्ध ऑपरेटर: पैराग्लाइडिंग मसूरी, स्काई राइडर्स एडवेंचर

आसमान में पंछियों की तरह उड़ने की अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए पैराग्लाइडिंग यात्रा के लिए जाएं।

Summary
Article Name
भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ स्थान
Description
भारत में कई स्थान हैं जो पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त हैं। भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए सर्वोत्तम स्थानों को जानने के लिए पढ़ें।
Author