Home / Travel / मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर

May 30, 2017


siddhivinayak-temple-mumbai-665x565

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश के समक्ष समर्पित है, इस मंदिर में भक्तों की लोकप्रियता और विश्वास का बखान नहीं किया जा सकता है। 1801 में निर्मित इस मंदिर की वास्तुकला मंदिर की सुंदरता और शिष्टता को दर्शाती है। मंदिर का माहौल और वातावरण आपको एक अन्नत शांति और विश्वास का अनुभव प्रदान करेगा। प्रतिदिन लगभग 25,000 से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र मंदिर में दर्शन के लिये आते हैं, कई मशहूर हस्तियाँ भी यहाँ पर दर्शन के लिये आती हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर के आकर्षण

  • फूलगली” (फूलों की गली)- यहाँ पर पूजा की थालियों, फूलों और प्रसाद आदि की बिक्री की दुकानें हैं।
  • बुधवार के दिन मंदिर में बहुत भीड़ होती है क्योंकि यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है, इस दिन विशेष आरतीयों “प्रार्थनाओं” का आयोजन किया जाता है।
  • मंदिर में स्थित5 फीट लम्बी भगवान गणेश की मूर्ति को एक काले पत्थर से बनाया गया है। मुख्य मूर्ति के दोनों ओर “देवी रिद्धि” और “देवी सिद्धि” की मूर्तियाँ स्थित हैं।
  • मूर्ति को ढकने वाला “घर” या आश्रय की आकृति अष्टकोणीय है, खूबसूरती से डिजाइन किया गया इस आश्रय पर सोना चढ़ा हुआ है।
  • मंदिर के अंदर का भाग “मंडप” और हॉल बहुत ही दिव्य है। लकड़ी के बने हुए दरवाजे बहुत ही सुंदर हैं और आठ देवताओं के अलग-अलग आसन हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि मंदिर में प्रार्थना करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। मंदिर में आप भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं को नंगे पाँव चलते पायेंगे।

स्थान : प्रभादेवी, मुंबई, महाराष्ट्र

पहुँचने के लिए :

  • यहाँ तक पहुँचने के लिये टैक्सी और ऑटो का सुविधाजनक विकल्प है।प्रभादेवी इलाके में बसें भी उपलब्ध हैं।
  • यदि आप स्थानीय ट्रेनों से यात्रा करना चाहते हैं तो मंदिर के पास में ही दादर रेलवे स्टेशन है।

सिद्धिविनायक मंदिर के आस पास के स्थान : शिवाजी पार्क समुद्र तट, वर्ली सी लिंक, नेहरू सेंटर

प्रवेश शुल्क :

ईश्वर के नाम पर व्यावसायीकरण केवल एक चीज है जोकि निराशा है। यदि आप लंबी कतार में लगने के लिए तैयार हैं तो प्रवेश मुक्त है लेकिन मंदिर में सीधे प्रवेश पाने के लिए विशेष अनुमति को प्राप्त करने के लिये भुगतान करने की आवश्यकता होगी।

त्वरित सुझाव :

  • यदि आप फेरीवालों या विक्रेताओं सेप्रसाद खरीदते हैं तो सुनिश्चित कर लें कि वह प्रमाणिक रूप से वजन कर रहा है या नहीं, यहाँ आप घटतौली के कारण अपनी देय राशि के आधे से भी कम वस्तु को प्राप्त करेगें।
  • मंगलवार और सप्ताहांत पर मंदिर जाने से बचें। यहाँ काफी भीड़ होती है, सुबह के समय मंदिर जाना बेहतर है।
  • यहाँ पर पार्किंग स्थल खोजना मुश्किल होता है।
  • मंदिर में कीमती सामान न लें जाएं, भारी आभूषण पहनने से बचें।
  • मंदिर परिसर में फोटोग्राफी करना माना है।

यदि आप मुंबई में रहते हैं, तो सिद्धिविनायक मंदिर की यात्रा आपके सबसे बेहतरीन अनुभवों से एक होगी।

यहाँ, यह निष्कर्ष निकाला कि भगवान गणेश के नाम पर एक छोटी सी प्रार्थना करें:

गानाणाम तावम गणपति जीम होवामाहे

कविम कवेणीम उपमश्र वस्तमम

ज्येष्ठ राजम ब्रह्मम ब्राह्मणसपाथ

आनन्शन्मुखी ओथिभी सेढा सदाणम

उपरोक्त पंक्तियाँ एक श्लोक (प्रार्थना) से ली गयीं हैं, भक्त अपने आध्यात्मिक आस्था के भगवान को अपने घर आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं और उन्हें एक समृद्ध जीवन का आशीर्वाद देने के लिये कह रहे हैं।

 

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives