Home / Travel / बच्चों के साथ दिल्ली में देखने योग्य स्थान

बच्चों के साथ दिल्ली में देखने योग्य स्थान

November 3, 2014


places-to-visit-in-delhi-hindi

बच्चों के साथ दिल्ली में देखने योग्य स्थान

पहली नजर में आपको शायद भारत की राजधानी दिल्ली में बच्चों के साथ घूमने लायक स्थान ना लगे पर दिल्ली में ऐसा बहुत कुछ है जो देखने लायक है। चाहे मनोरंजन हो, शिक्षा या व्यंजन, दिल्ली में आपके और आपके बच्चों के लिए बहुत कुछ है। आप कई मनोरंजक और शैक्षणिक स्थानों का आनंद ले सकते हैं। जैसे राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र और कुछ मनोरंजक स्थल जैसे फन एन फूड विपेज या मेट्रो वाॅक इन रोहिणी। इनके अलावा कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जैसे जंतर मंतर, लाल किला, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर। बच्चों के साथ घूमने लायक जगहों की सूची इस प्रकार है।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

रेल में दिलचस्पी रखने वालों के लिए नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय देखने लायक स्थान है। भारत की समृद्ध रेल विरासत का प्रदर्शन इस रेल संग्रहालय में है। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय 10 एकड़ में फैला है और यहां चलित और स्थिर दोनों प्रकार के रेल माॅडल प्रदर्शित हैं। इसके अलावा प्राचीन तस्वीरें, सिग्नल उपकरण और रेल संबंधित साहित्य दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यहां ‘प्रिंस आॅफ वेल्स सेलून’ नाम का सेलून है। इसका निर्माण सन् 1875 में शाही परिवार की यात्रा के लिए किया गया था। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आप रेल के इतिहास के साथ साथ इसकी यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र प्रगति मैदान के पास भैरों रोड पर गेट नंबर एक के पास स्थित है। विज्ञान केंद्र का उद्देश्य बच्चों में विशेषकर छात्रों में विज्ञान को लोकप्रिय करना है। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में सात प्रदर्शनी दीर्घाएं हैं – हमारे विज्ञान की प्रौद्योगिकी विरासत, सूचना क्रांति, मानव जीवविज्ञान, पूर्व ऐतिहासिक जीवन, मजेदार विज्ञान, उभरती प्रौद्योगिकी और जल। इसके अलावा इस केंद्र में विज्ञान का जीवंत प्रदर्शन, विज्ञान सीखने का बढि़या तरीका है।

शंकर का अंतर्राष्ट्रीय गुडि़या संग्रहालय

शंकर का अंतर्राष्ट्रीय गुडि़या संग्रहालय प्रसिद्ध राजनीतिक कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने स्थापित किया था। यह गुडि़या संग्रहालय नई दिल्ली के बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित है। इस गुडि़या संग्रहालय के दो भाग हैं, एक में यूरोपीय देशों और दूसरे में एशियाई देशों की गुडि़या का प्रदर्शन होता है। गुडि़या का यह विशाल संग्रह अद्भुत है। इस गुडि़या संग्रहालय का मुख्य आकर्षण 150 भारतीय गुडि़या का संग्रह है। हर गुडि़या की पोशाक बहुत शोध के बाद डिजाइन की गई है ताकि हर गुडि़या अपने क्षेत्र से मिलती हुई दिखे।

मेट्रो वाॅक इन रोहिणी

मेट्रो वाॅक इन रोहिणी में बच्चों के लिए कई राइड, नौका विहार क्षेत्र, गेमिंग और शापिंग एरिया हैं। यहां आसानी से 5-6 घंटे बिताए जा सकते हैं। खासतौर पर 5 साल से छोटे बच्चों को यहां का मिनी फाउंटेन बहुत पसंद आता है। यहां आते समय एक जोड़ अतिरिक्त कपड़े रखना ना भूलें।

इंडिया गेट पर बच्चों का पार्क

इंडिया गेट दिल्ली का सबसे पसंदीदा पिकनिक स्थल है। इंडिया गेट पर गर्मियों की शामें बहुत मजेदार होती हैं। इंडिया गेट के पास ही बच्चों का पार्क है। इस पार्क में कई झूले, स्लाइड और संवरें हुए लाॅन हैं। इसके अलावा बच्चों के पार्क में एक एंफीथियेटर, रोला स्लाइड, पुस्तकालय, जंगल बुक थियेटर आदि हैं। पार्क में एक मजेदार मछलीघर भी है।

फन एन फूड

फन एन फूड विलेज दिल्ली-गुड़गांव सीमा के कापसहेरा सीमा पर स्थित है और यहां बच्चों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां हैं। यहां मजे, मनोरंजन और शाॅपिंग के मिश्रण का अद्भुत संगम है। बच्चों के लिए यहां कई राइड हैं, जैसे पोलो ट्रेन, मयूर ट्रेन, केटरपिलर राइड आदि। फन एन फूड में मनोरंजक स्थल के अलावा वाॅटर पार्क होने से यहां आपका और आपके बच्चों का मजा दोगुना हो जाता है। इस वाॅटर पार्क में भारत की सबसे लंबी और एशिया की सबसे तेज पानी की स्लाइड है।

फन एन फूड विलेज के पोलो मनोरंजन पार्क में भी बच्चे बहुत मजा कर सकते हैं। यह फन एन फूड का एक नया भाग है। इसमें बच्चों के लिए बकेट पूल, किडीस पूल और रेनबो पूल हैं। यदि आपको और आपके बच्चों को नाचने का शौक है तो आप यहां के डिस्को में अपने पसंद के गाने पर भी नाच सकते हैं। यहां आप कई शानदार ईनाम भी जीत सकते हैं। यदि आप अपने या बच्चों के लिए कोई तोहफे या खिलौने लेना चाहते हैं तो पार्क के अंदर माॅल में जा सकते हैं।

दिल्ली कब घूमें ? दिल्ली में गर्मी औैर सर्दी दोनों मौसम में तापमान चरम पर होता है इसलिए बाहर से आने वालो के लिए घूमने के लिए फरवरी-मार्च और अक्टूबर-नवंबर के महीने सबसे अच्छे हैं।