Home / Travel / भारत में खतरनाक सड़कें

भारत में खतरनाक सड़कें

January 22, 2019


भारत में खतरनाक सड़कें

हितकारी सड़कें वे हैं जो नियमों का पालन करने के लिए हमारा अनुसरण करती हैं। लेकिन यह हमारे ऊपर निर्भर करता है की हम कौन सा रास्ता चुनते हैं। और यदि आप साहसिक कार्य में भागीदारी के शौकीन हैं तो बेशक आप इन जोखिम भरे रास्तों को अपना सकते हैं। स्पष्ट रूप से, भारत में कई खतरनाक सड़के मौजूद हैं (इतनी खतरनाक कि जरा सी भी चूक से हमारी जान भी जा सकती है)। इसके बावजूद, देश में आपको ऐसी कई सड़कें देखने को मिलेंगी। अपना बैग पैक करें और सीधे उत्तर की ओर यात्रा करने की योजना बनाएं। उनमें से अधिकांश खतरनाक सड़कें वहां स्थित हैं। यह आपके जीवन का सबसे अच्छा या सबसे बुरा अनुभव हो सकता है। लेकिन एक बात निश्चित है यह आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। या फिर यूं कहें कि जिसे हम अंत में यादों के रूप में संजोते हैं, यादें।

देश के सभी जोखिम भरे स्थानों को जानने के लिए स्लाइड शो शुरू करें …

1. ज़ोजी ला

पहली बार देखने पर, यह सड़क अपने शानदार और मनोरम दृश्यों के साथ आपको काफी आसान लगेगी। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ने पर आपको यह सड़क जोखिम भरी लगेगी। कश्मीर और लद्दाख के बीच एक श्रंखला के रूप में काम करते हुए, यह दर्रा पूरे मौसम में बर्फ और कीचड़ से भरा रहता है, जिससे गाड़ी चलाना कठिन कार्य हो जाता है। इसके अलावा, सड़क काफी संकीर्ण है, जो न केवल ड्राइवर के लिए बल्कि पीछे सीट पर बैठे लोगों के लिए भी जोखिम भरा होता है। इस सड़क पर बस एक मिनट के लिए अपना ध्यान इधर-उधर भटकाने पर आप 3,538 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर सकते हैं। जब आप इस तरह के आश्चर्यजनक दृश्यों से घिरे होते हैं, तो यह वास्तव में प्रकृति का क्रूर मजाक है, जैसै-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे तेज हवाओं और कीचड़ भरी सड़कों के साथ मौत का डर बढ़ता जाता है। इस सड़क पर भूस्खलन और बर्फीले तूफान नियमित देखने को मिल सकते हैं! तो, अपनी सीटबेल्ट को कस लें। आपकी यात्रा मंगलमयय हो।

2.राष्ट्रीय राजमार्ग 22

बिना सोंचे समझे यदि आप इस मार्ग पर जाने का सोंचते हैं तो यह राजमार्ग मौत के रास्ते की तरह है। वहाँ सुरंगों और चट्टानों की एक श्रृंखला है जहां आपको पहाड़ों के बीच बने रास्तों में से होकर गुजरना पड़ेगा। रखरखाव की कमी और खतरनाक स्थिति की वजह से आप काँप उठेंगे।  इस सड़क को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान में लाया गया। इसे एक बार हिस्ट्री चैनल की टीवी सीरीज “आईआरटी डेडली रोड्स” पर भी प्रदर्शित किया गया था। अनिवार्य रूप से यह सड़क केवल निडर लोगों के लिए है। कमजोर दिल वाले लोगों को घर पर रुकना चाहिंए।

3. लेह-मनाली राजमार्ग

कुछ सुर्खियों से शुरू करते हैं यह वह सड़क है जहां करीना और शाहिद ने फिल्म ‘जब वी मेट’ में डांस किया था। अब यह सड़क अंधेरे और जोखिम भरी है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो यह 479 कि.मी. लंबी सड़क मुसीबत, खतरे और झटकों भरी है। अधिकांश भाग पर बर्फ होने के कारण आप या तो कछुए की गति से गाड़ी चलाते हैं या फिर मौत का जोखिम उठा सकते हैं। सड़क सबसे ज्यादा तब खराब हो जाती है जब बर्फ पिघलने लगती है। कई वाहनों ने इससे पहले अपरिवर्तनीय क्षति की सूचना दी है। आपको इस सड़क पर जीत हासिल करने के लिए ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और भाग्य की आवश्यकता है।

4. थ्री लेवल जिग जैग रोड

एक खतरनाक राइड के लिए तैयार हो जाओ? तब फिर, नीचे जाओ (बजाय, ऊपर) यह बहुत ही घुमाबदार सड़क है। रॉयल ब्लू कवर परिवेश के साथ, आप एक ज़िग-ज़ैग पैटर्न में दिल की तेज धड़कनों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसे एक मज़ेदार पार्क में सवारी के रूप में सोचें, बस यहाँ गंभीर चोटों और यहां तक कि ‘अंतिम गंतव्य’ तक पहुंचने में बहुत खतरा होता है। लेकिन, इस बीच आप सिक्किम के इस भाग से हिमालय के मुकुट के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

5. किन्नौर रोड

यह सड़क अपने भयानक तीव्र मोड़ और अत्यधिक संकीर्णता के लिए कुख्यात है। इस सड़क के कुछ बिंदुओं पर जगह इतनी कम है कि एक समय में केवल एक वाहन गुजर सकता है। जब आप इस क्लिफ-हैंगिंग ड्राइव में अपने सबसे खराब भय से जूझ रहें होते हैं, तो आपको अपने साथ चलने वाली बसपा नदी में गिरने के बार-बार के विचारों से खुद को बचाए रखना होगा। हालाँकि, पूरी सड़क पर दुर्घटना होने का खतरा रहता है, लेकिन तरांडा ढांक पर अतिरिक्त सतर्क रहें जो कि दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है! आपको चेतावनी दी जाती है।

6. नाथू ला दर्रा

यदि आपको लगता है कि आपको पहले से ही ड्राइविंग का सबसे बुरा अनुभव है, तो आप यहां आ सकते हैं। यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी उच्चतम मोटर योग्य (14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित) सड़कों में से एक माना जाता है! शानदार मोड़ और बर्फबारी सवारी को अप्रत्याशित और जोखिम भरा बना देती है। इसके साथ ही, फैला हुआ बर्फ और भारी भूस्खलन आपकी ‘दिनचर्या का हिस्सा’ हो सकता हैं। यह स्पष्ट है कि यह कमजोर दिल के लोगों के लिए नहीं है। यहां तक कि इस बात को वहां के अधिकारी भी मानते हैं। आपको अपने वाहन को यहाँ ले जाने के लिए एक विशेष परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है!

7. खारदोंग ला दर्रा

एक और दुनिया का उच्चतम (18,380 फीट की ऊंचाई पर स्थित) मोटरेबल रोड और खतरों का एक और सेट। एक मिनट के लिए सड़क के जोखिमों को भूलकर, ऐसे ऊंचाई पर प्रकृति के दृश्यों के बारे में विचार करें। जब आप उस ऊंचाई पर जाते हैं, तो ऑक्सीजन का स्तर गिरना शुरू हो जाता है, मौसम बेहद ठंडा हो जाता है और हवा अत्यधिक छितरी हो जाती है। जो लोग किसी भी तरह की सांस की समस्या से पीड़ित हों, उन्हें हर कीमत पर इससे बचना चाहिए। इसके साथ ही, जब आप प्रकृति की सभी क्रूरताओं को पार करने में सक्षम हो जाते हैं, तो आप यहां के हो जाते हैं। यहां तक कि सबसे अनुभवी ड्राइवरों को इन रास्तों पर अपनी जान का खतरा रहता है। जब आप एक खतरनाक रास्ते पर जाते हैं तो आप अपने अंदर के डर एक तरफ रखना होता है। क्या आप इसके लिए तैयार हैं?

ऐसा करके आप अपने आपको साहसी महसूस करेंगे लेकिन यह बहुत ही खतरनाक है।

ये भारत की कुछ सबसे जोखिम भरी सड़कें थीं। कभी इन स्थानें पर जाने की योजना बनाएं? हमारे साथ अपने अनुभव / चिंताओं को साझा करें।

भारत में खतरनाक सड़कें