Home / Travel / दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन – पुरानी दिल्ली की एक यात्रा

दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन – पुरानी दिल्ली की एक यात्रा

May 30, 2017


delhi-metro's-heritage-line-begins-hindi

वे कहते हैं कि भारतीय राजधानी दिलवालों का एक शहर है। हो सकता है कि दिल्ली निश्चित रूप से भारतीयों के दिलों में बसती हो। हमारी राजधानी सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और एक ऐतिहासिक शहर है जो महत्वपूर्ण स्मारकों और प्रतिष्ठित स्थलों के साथ चिन्हित है। इन स्थलों पर जाने का सबसे नया और सबसे अच्छा तरीका दिल्ली मेट्रो की नई ‘हेरिटेज लाइन’ है।

हेरिटेज लाइन का परिचय

28 मई 2017 को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो के हेरिटेज लाइन का उद्घाटन किया। हेरिटेज लाइन परेशान पर्यटकों के लिए एक वरदान के रूप में लांच हुई है जो रोज घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते थे। हेरिटेज लाइन पर चार स्टेशन हैं जिनमें कश्मीरी गेट स्टेशन, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, और लाल किला स्टेशन शामिल हैं। इस हेरिटेज मेट्रो लाइन की पहली यात्रा आईटीओ और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच हुई। इस लाइन के शुभारम्भ से पर्यटकों और यात्रियों को पुरानी दिल्ली और वॉलड सिटी के दूरदराज के कई हिस्सों में जाना आसान हो जाएगा। पुरानी दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली गेट, दरियागंज में रविवार की पुस्तक बाजार, जामा मस्जिद, ऐतिहासिक लाल किला, चाँदनी चौक की व्यस्त गलियाँ, सेंट स्टीफेंस चर्च, और बेगम सामरू के पैलेस तक अब आसानी से मेट्रो के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।

पूरी राजधानी में मेट्रो

हेरिटेज लाइन, वायलेट लाइन का एक विस्तार है, जिसे 9.3 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है। इस हेरिटेज लाइन के उद्घाटन के पहले जनपथ, मंडी हाउस और आईटीओ के बीच का हिस्सा पहले से वायलेट लाइन द्वारा क्रियाशील था। दिल्ली-एनसीआर में अब तक 217 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क है, जो 162 स्टेशनों (हेरिटेज लाइन सहित) को जोड़ता है। दिल्ली मेट्रो ने इसके साथ ही मास्को और टोक्यो जैसे शहरों के व्यापक पारगमन नेटवर्क को पार कर लिया।

एनएमए (राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण) से 13 फरवरी 2013 को हेरिटेज लाइन पर काम शुरु करने की मंजूरी प्राप्त हुई और अब तक इस लाइन का काम चल रहा है। मेट्रो रेलवे सुरक्षा (सीएमआरएस) के आयुक्त ने पिछले हफ्ते इस 5.17 किलोमीटर ट्रैक पर दो दिन का निरीक्षण भी किया और औपचारिक शुभारंभ के लिए लाइन जारी की। इस लाइन को एक आईएसए (स्वतंत्र सुरक्षा निर्धारक) से भी एक सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त हुआ है। वास्तव में समाचार रिपोर्टों ने बताया है कि लॉन्च दिसंबर 2016 के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन श्रमिकों की कमी और सरकार द्वारा किए गए विमुद्रीकरण के कारण इसमें देरी हुई थी।

यह उम्मीद की जा रही है कि कश्मीरी गेट स्टेशन इस लाइन के उद्घाटन के साथ, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों द्वारा उठाए गए भार को कम कर देगा। समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक यात्रा कर रहे यात्री, दिलशाद गेट मार्ग से रिटाला पर और फरीदाबाद लाइन पर अब कश्मीरी गेट में बदल सकते हैं। ऐसा लगता है कि यह स्टेशन जल्द ही सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन होगा। वर्तमान में राजीव चौक स्टेशन पर प्रतिदिन दिन लगभग 5 लाख यात्री आते हैं। इस लाइन के स्टेशन चाँदनी चौक और चाउरी बाजार स्टेशन (येलो लाइन) पर लोड को कम करने में भी मदद करेंगे।

लॉन्च के दौरान श्री नायडू ने कारों की बढ़ती संख्या को बदलने और राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरे से निपटने के लिए एक मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पूरे शहर में एक साइकिल ट्रैक के निर्माण के लिए उत्सुक थी।

वॉलड सिटी के अंदर

शाहजहाँबाद वॉलड सिटी दिल्ली की महत्वाकांक्षी संस्कृति का केंद्र है। यह 1693 में मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा बनावाया गया था। हेरिटेज लाइन के तीन स्टेशनों द्वारा दिल्ली के इस हिस्से की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत तक पर्यटकों की आसान पहुँच प्रदान करने की योजना बनाई है।

वर्तमान में विभिन्न शहरों में संचालित मेट्रो ट्रांज़िट सिस्टम लगभग 346 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है। 530 किलोमीटर से अधिक निर्माणाधीन हैं और 800 किलोमीटर की मेट्रो कनेक्टिविटी अभी योजना के चरण में है।

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives