Home / Travel / भारत में कुछ सर्वश्रेष्ठ रोड ट्रिप्स

भारत में कुछ सर्वश्रेष्ठ रोड ट्रिप्स

July 5, 2018


Rate this post

best-road-trips-in-india-hindi

सड़क यात्रा!! जब छुट्टियों का दौर शुरू होता है तो कार या मोटरबाइक में इग्निशन भी चालू हो जाता है। छुट्टी में केवल गंतव्य ही शामिल नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक मिलीमीटर पर, कई सड़कों पर एक सनसनाहट भरी आवाज, कुछ अच्छी, और कुछ आपको आनंद से परिपूर्ण होने का अनुभव देती है; और जिससे छोटे विचित्र स्थानों का पता चलता है जो अस्तित्व में आये ही नहीं थे, वहाँ पर भोजनालय में भोजन करने का अनुभव कभी-कभी सर्वश्रेष्ठ पाँच सितारा होटल को प्रतिस्पर्धा दे सकता हैं। भारत में कुछ सर्वश्रेष्ठ रोड ट्रिप्स ।

चेन्नई से पुडुचेरी (पूर्व दिशा की रोड)

एक यात्रा जो किसी के दिमाग में हमेशा चिन्हित रहेगी। यह सड़क चेन्नई और पुडुचेरी को जोड़ने वाली है जो क्रूजर मोटरबाइक पर यात्रा करने वालों के लिए रमणीय और बढ़िया है। रास्ते में सबकुछ बिल्कुल शानदार समुद्र के जल की तरह सूर्य के बदलते रंग के साथ बदलता हुआ दिखाई देता है। इस यात्रा का एकमात्र दोष यह है कि फोटोग्राफी करने के लिए बार-बार रुकना पड़ेगा।

विवरण:

  • यह मार्ग 160 किमी तक फैला है और यहाँ की यात्रा करने में करीब 3 घंटे लगते हैं।
  • यह मार्ग महाबलीपुरम (यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल) से गुजरता तक है।
  • इस मार्ग पर अधिक भोजनालय नहीं हैं इसलिए बेहतर होगा कि घर की बनी खाने की छोटी वस्तुओं को साथ रखकर ले जाएं।
  • यह यमुना एक्सप्रेसवे की 165 किलोमीटर की दूरी में स्थित है जो 2 घंटे से कम समय में कवर की जा सकती है।
  • यातायात की स्थिति की वजह से दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी को कवर करने के लिए एक घंटे की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ेगी।
  • एक्सप्रेसवे पर अच्छे भोजनालयों भी मौजूद  है।

 

गंगटोक से सोमगो झील और नथुला दर्रा

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से अभी भी शहरी जंगल से काफी हद तक बचे हुए हैं जो पूरे भारत के सभी हिस्सों में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह मार्ग आपको हरियाली, नदियों, पहाड़ियों, झरनों और झीलों की प्रचुरता के साथ प्राकृतिक वातावरण का अनुभव कराता है। देश के इस हिस्से की सड़क यात्रा आपकी इंद्रियों को वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देगी, खास तौर पर गंगटोक से सोमगो झील (चांगू झील), नथुला दर्रा तक यात्रा करने पर आप वहाँ से चीन को देख सकते हैं।

विवरणः

यह मार्ग 55 किमी लंबा और पूरी तरह से चढ़ाई से भरा है।

सोमगो झील गंगटोक से लगभग 39 किमी पर मार्ग पर गिरती है।

नाथू-ला दर्रा 14,410 फीट की ऊँचाई पर प्राचीन सिल्क रोड का हिस्सा है और सिक्किम को चीन के तिब्बत स्वराज्य क्षेत्र के साथ जोड़ता है।

पुरी-कोणार्क (एनएच- 203)

पुरी- कोणार्क राजमार्ग के पूरे रास्ते शानदार प्राकृतिक सुंदरता के साथ सूबसूरत सड़क है। गंतव्य तक पहुँचने से पहले इस सुंदर दृश्य को कैद करने के लिए कैमरे की बैटरी चार्ज होनी चाहिए।सड़क के दोनों तरफ पेड़ों की छत है और इस तरह तेज गर्मियों में भी नरम अश्पष्ट हवा आपको सहज बनाए रखेगी। आपको चारों तरफ सुखद जीवन के सौंदर्य का अनुभव होगा, आप निश्चित तौर पर और अधिक मंत्रमुग्ध होना चाहेंगे।

विवरणः

यह मार्ग सिर्फ 36 किमी लंबा फैला है।

इसकी यात्रा एक घंटे में पूरी की जा सकती है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के माध्यम से दिल्ली से आगरा

यमुना एक्सप्रेसवे आपको अपनी समेकित सड़क पर ड्राइविंग की खुशी का अनुभव देगी। यह एक उत्तम सप्ताहांत सैरगाह है, अगर आप घर लौटने की जल्दी में हैं तो ताजमहल और आगरा किले की यात्रा के साथ आगरा की सड़क यात्रा एक दिन में भी पूरी कर सकते हैं।

विवरणः

  • यह यमुना एक्सप्रेसवे की 165 किलोमीटर की दूरी में स्थित है जो 2 घंटे से कम समय में कवर की जा सकती है।
  • यातायात की स्थिति की वजह से दिल्ली और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी को कवर करने के लिए एक घंटे की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ेगी।
  • एक्सप्रेसवे पर अच्छे भोजनालयों का अभाव है।

 

मनाली से लेह राजमार्ग

मनाली और लेह के बीच की सड़क यात्रा एक और लुभावना अनुभव है। चाहे आप एक खुली जीप में यात्रा कर रहे हों, मोटरबाइक या कार से, इस सड़क की यात्रा रास्ते में आपको बहुत शानदार सौंदर्य की संगत के साथ ताजगी से भर देगी।

विवरणः

  • यह मार्ग 479 किलोमीटर की दूरी के साथ समुद्र तल से 3-4 किमी की औसत ऊँचाई पर है।
  • वर्ष भर में यह सड़क ग्रीष्मकाल में 5 महीनों के लिए और अक्टूबर के मध्य में खुलाता है।
  • इस यात्रा में आराम और अनुकूलन के लिए एक ठहराव के साथ लगभग 2 दिन लगते हैं

 

जयपुर से जैसलमेर

आप रेगिस्तान में ड्राइविंग करने के अनुभव को भूलना नहीं चाहेंगे। और यह यात्रा शानदार राज्य राजस्थान के माध्यम से खूबसूरत गुलाबी शहर जयपुर, अनोखे जैसलमेर तक निश्चित रूप से एक अद्भुत अनुभव है।

विवरणः

  • यहाँ की सड़कें शीर्ष पायदान की स्थिति में हैं
  • यहाँ का सबसे अच्छा मार्ग आरजे एसएच 19 है।
  • जोधपुर उस रास्ते पर आता है जहाँ कोई भी अपने आप को ताजा कर सकता है और वाहन को कुछ देर के लिए रोक सकता है।
  • इस मार्ग पर विश्वसनीय राजस्थानी व्यंजन मिल सकते हैं।

 

अहमदाबाद से कच्छ

कच्छ का रण अपनी सफेद रेत के साथ निश्चित ही आपकी इंद्रियों को डगमगा देगी और अहमदाबाद से सड़क यात्रा पर एक सप्ताह के अंतराल के लिए बिल्कुल सही ।

विवरणः

  • अहमदाबाद और कच्छ के बीच की दूरी 400 किलोमीटर है।
  • यात्रा को पूरा करने में लगभग 11 घंटे लगते हैं।
  • सड़क के कुछ हिस्से ऊबड़-खाबड़ और अदम्य हैं।
  • अहमदाबाद से सुबह के समय इस सड़क की यात्रा शुरू करना बेहतर है।

 

मुंबई से गोवा

‘दिल चाहता है’ फिल्म याद है, जिसमें आमिर, सैफ और अक्षय मुंबई से गोवा की सड़क यात्रा में शीर्षक गीत गा रहे हैं? आप भी अपने दोस्तों के साथ इस सड़क यात्रा पर बाहर निकल सकते हैं और एनएच 17 मार्ग पर ड्राइविंग का आनंद ले सकते हैं जो क्रीमयुक्त मक्खन की तरह चिकनी है। सचमुच, यह यात्रा आपको मंत्रमुग्ध पश्चिमी घाटियों के माध्यम से सूरज और रेत की ओर ले जाती है। अगर आप मुंबई से सुबह निकलते हैं तो आप सूर्यास्त तक गोवा पहुँचेंगे और निश्चित रूप से रात के जीवन में शामिल हो जाएगें।

विवरणः

  • परागमन की संख्या के आधार पर 577 किमी की दूरी 10-12 घंटे में कवर की जा सकती है।
  • इस मार्ग पर अरब सागर के तट का लोकप्रिय सिंधुदुर्ग किला पड़ता है।
  • इस मार्ग पर भोजनालयों की पर्याप्त संख्या है।

 

बेंगलुरू से बांदीपुर वन:

भारत में बेंगलुरू से बांदीपुर वन की सड़क यात्रा जंगल के माध्यम से गुजरती हुई सबसे सुंदर सड़क यात्राओं में से एक है। यह राजमार्ग आकर्षक है और रास्ते में आप एक दो हिरण भी देख सकते हैं।

विवरणः

  • यह मार्ग 235 किमी लंबा विस्तारित है।
  • इस यात्रा को पूरा करने में 5 घंटे लगते हैं।
  • इस मार्ग पर मैकडॉनल्ड्स और कैफे कॉफी डे सहित विभिन्न भोजनालय हैं।

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives