Home / Travel / अनोखे पर्यटन स्थल लक्षद्वीप की 10 शीर्ष बातें

अनोखे पर्यटन स्थल लक्षद्वीप की 10 शीर्ष बातें

July 6, 2018


Rate this post

फिरोजी नीला पानी और अंतहीन चट्टानें लक्षद्वीप को निर्मल और शांतिपूर्ण बनाती हैं। संस्कृत में लक्षद्वीप का अर्थ है “लाखों द्वीप” और ये सभी द्वीप लाखों वर्षों से विभिन्न प्रवाल गतिविधियों का परिणाम हैं। यह द्वीप 3 चट्टानों के साथ 36 प्रवाल द्वीपों का एक समूह है, जो भारत के बाकी हिस्सों की तुलना में जलीय जीवन को अद्वितीय बनाती हैं। केवल 10 द्वीप रहने योग्य हैं जैसे-एंड्रॉट, आगाती, एमिनी, बित्रा, चेतलाट, कवारत्ती, कदमत, कल्पनी, किल्तन और मिनिकॉय आदि और अन्य द्वीपों का उपयोग मछली पकड़ने और नारियल की सप्लाई करने के लिए किया जाता है। अनछुआ और अनजान होने के कारण बहुत कम पर्यटकों को इस जगह के बारे में पता है। केरल से 400 किमी दूर होने के नाते, आप लक्षद्वीप पर्यटन बोर्ड द्वारा फ्लाईट और हेलीकाप्टर व्यवस्था के माध्यम से यहाँ पहुँच सकते हैं। पानी की गहराई और उथलापन की वजह से द्वीप सफेद बर्फ प्रवाल और नीले रंग के पानी से ढके हुए हैं। लक्षद्वीप में भरपूर मात्रा में पानी होने के कारण, खेल अधिकारियों ने विभिन्न गतिविधियों जैसे- स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, विंडसर्फिंग, पैरासेलिंग और वॉटर स्कीइंग आदि सुविधाएं शुरू की हैं।

1. कल्पनी द्वीप में स्कूबा डाइविंग

कल्पनी द्वीप में स्कूबा डाइविंग

इन सभी द्वीपों पर लक्षद्वीप जल क्रीड़ा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न जल गतिविधियों को चलाया जाता है। समुद्री जीवन की संपत्ति के बारे में पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका स्कूबा डाइविंग है। यह दुनिया में सर्वाधिक बेरोजगार स्थलों में से एक माना जाता है। यहाँ पर आप मूँगे, मछलियों का संप्रदाय, कछुओं आदि की अनूठी प्रजातियाँ को देख सकते हैं जो आपने केवल किताबों या नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर ही देखा होगा। स्कूबा डाइविंग की मूल बातें जैसे- पानी में पाइप के माध्यम से साँस लेना, गोता लगाना और समुद्र के नीचे की दुनिया को देखने का तरीका और अन्य कई महत्वपूर्ण चीजें सिखने-सिखाने के लिए, पीएडीआई स्कूबा डाइवर्स केवल 20 मिनट का समय लेते हैं। आपको मूँगा की 100 से अधिक प्रजातियाँ और 2,000 से अधिक मछलियों की प्रजातियाँ देखने को मिलेगी। स्कूबा डाइविंग की कीमत दूसरे द्वीपों से अलग है जो अधिकतर 1,500 रु और उपकरणों एवं पानी के नीचे फोटोग्राफी के लिए 2,500 रुपये है

2. लाइटहाउस, मिनिकॉय आइलैण्ड

light-house-minicoy-island

लाइटहाउस

मिनिकॉय द्वीप दूसरे द्वीपों की अपेक्षा सबसे दूर स्थित है यह एक ऐसा द्वीप है जिसे देखने से चूकना नहीं चाहिए।

1885 ई0 में अर्धचन्द्राकार द्वीप पर 300 फुट ऊँचा प्रकाश स्तंभ बनाया गया था जिसके ऊपर से द्वीप के उत्तर में देखने पर चट्टान और नीले रंग के पानी का अद्भुत नजारा दिखता है। यह इस द्वीप की आलीशान जगह है। इस प्रकाश स्तंभ का निर्माण ब्रिटिश सरकार ने एडन से कोलंबो तक के जहाजों पर नजर रखने के लिए किया था। 1928 ई0 से पहले वहाँ पर कई क्षतिग्रत जहाजों के अवशेष द्वीप के आसपास पाए गए। 1885 ई0 में इसमें प्रकाश केरोसीन बाक्स लैंप के माध्यम से किया गया था, फिर पेट्रोलियम वाष्प बर्नर के माध्यम से किया जाता था और अब उनके पास इसके लिए विद्युत शक्ति है। अभी कुछ वर्षों से उन्होंने धात्विक हैलोजन लैंप का उपयोग प्रकाशमान लैंप के रूप में किया है। प्रकाश स्तंभ के प्रभारी ने उल्लेख किया है कि यह एक घूमने वाली ऑप्टिक और घड़ी-यंत्र रचना वाली युक्ति है जो प्रकाश को घुमाने के लिए नियन्त्रित करती है। जब भारत को 1947 ई0 में स्वतंत्रता मिली, तो प्रकाश स्तंभ को भी ब्रिटिश नियंत्रण से स्वतंत्रता मिल गई। लेकिन प्रकाश स्तंभ पर भारतीय ध्वज सन् 1956 में फहराया गया था। यदि आपको चढ़ाई करना पसंद नहीं है तो आपको इस जगह से बचना चाहिए, क्योंकि आपको 120 से अधिक कदम चढ़ना होगा। वर्तमान समय में प्रकाश स्तंभ के बाहरी क्षेत्र को पर्यटन के लिए अच्छी तरह से विकसित किया गया है और बाहर एक मजबूत सड़क बनाई गई है जो स्थानीय लोग के लिए नाव घाट की अपेक्षा अच्छा विकल्प है।

3. फिश हैचरी, अगाती द्वीप

fish-hatchery-665x498

फिश हैचरी

लोगों से या इंटरनेट द्वारा आपको बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकती है लेकिन आप अगाती द्वीप पर देख सकते हैं कि मछली हैचरी की कैसे जाँच की जा रही है। शहर में रहने के बाद भी हम आम तौर पर मछलीघर खरीदकर लाते है किन्तु मछलियों के महत्व और यह कैसे आती नहीं जानते हैं। समुद्री मछलीघर पूरे विश्व में मछली व्यापार में निरंतर वृद्धि कर रहा है जिसमें दुनिया भर में जंगली प्रवाल – भित्ति वाली मछलियों का प्रमुख व्यापार हो रहा हैं। यहाँ हर साल 1,000 प्रजातियों की 15 से 30 मिलियन से अधिक कीमत की समुद्री मछलियों का व्यापार होता है। जंगली मछलियाँ अपने विशिष्ट रंग की वजह से मछली पकड़ने वाले को आकर्षित करती हैं। यहाँ दिखाया जाता है कि कैसे विभिन्न मछलियों को अलग-अलग टैंकों में पुन: स्थापित किया जा सकता है और इनकी नस्लों की देखभाल कैसे की जा सकती हैं

4. कैनोइंग, मिनिकॉय द्वीप

canoeing-minicoy-island

कैनोइंग

चूँकि इस द्वीप के चारों ओर पानी प्रचुर मात्रा में स्पष्ट रूप से फिरोज़ी रंग में देखा जा सकता है, यह मालदीव के करीब भी है, इसलिए यहाँ विभिन्न गतिविधियाँ होती हैं। मैं सुझाव देता हूँ कि कैनोइंग एक ऐसी गतिविधि है जिससे आपको विभिन्न प्रकार के कछुए, मूँगे और रंगीन मछलियां एक पंक्ति में दिख सकती हैं। क्योंकि द्वीप के चारों ओर पानी की गहराई केवल 2 मीटर है, अतः आप निश्चित रूप से पानी में नहीं गिरेंगे। जब चांदी जैसी रेत और सूरज पानी को नीचे तक गर्म कर देते हैं  तो पानी पन्ना की तरह दिखता है।

5. एकान्तवासी केकड़ों से भरा हुआ, पारेली द्वीप देखें

hermit-crab-parelli-islandयह जगह डरावनी या प्रेरणादायक भी हो सकती है। जब आप नाव लेकर तिन्नाकरा द्वीप जाते हैं तो आपको हजारों एकान्तवासी केकड़े चलते हुए दिखाई देगें जो विभिन्न आकारों और विभिन्न रंगों के हो सकते हैं। केकड़े खेल खेलते हैं, अपने द्वारा छुपाये हुए सामान की तलाश करते हैं जैसे किसी बहुमूल्य वस्तु को छुपाया है। मुझे यकीन है, जैसा व्यवहार मैंने 15 साल की उम्र किया था, आप भी कछुओं का इंतजार करेंगे जब तक कि वे रेत से निकलकर नहीं आएंगे और फिर उनका पीछा करेंगे जब तक कि वे पानी तक न पहुँच जाएं। कभी-कभी पानी इतना कम होता है कि आप वास्तव में छलाँग कर इस द्वीप पर जा सकते हैं। जब आप अपने आप को इस द्वीप पर अकेला पाते हैं और विभिन्न रहस्यमयी पक्षियों, केकड़ों, नारियल के पेड़ों, सीपों आदि से घिरे हुए हैं, उस वक्त आप मोती के लिए सीप भी खोज सकते हैं और आप व्यस्त शहरी जीवन में वापस नहीं लौटना चाहेंगे।

6. काइट सर्फिंग, कदमात द्वीप

kite-surfing-kadamat-island

काइट सर्फिंग

अगर आपको पानी या तेज हवा पसंद नहीं है तो यह पानी की गतिविधि आपके लिए नहीं हो सकती है। आपको निश्चित रूप से पहले अभ्यास करने की आवश्यकता है क्योंकि जब भी आप पटल पर स्थिर रहने की कोशिश करेगें, तो आप पानी में गिरते रहेंगे। यह द्वीप स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए भी शानदार स्थान प्रदान करता है। स्कूबा डाइविंग के लिए पीएडीआई प्रमाण पत्र केवल कदमात द्वीप पर ही दिया जाता है। स्नोर्केलिंग करते समय आप ऑलिव रिडले समुद्री कछुए को अपने पास तैरते हुए देखने के लिए भाग्यशाली हो सकते हैं।

7. लक्षद्वीप में आदिवासियों की मुस्कान और झिझक

tribals-in-lakshadweep

लक्षद्वीप में आदिवासियों की मुस्कान

घृणित संसार से दूर लक्षद्वीप के लोग कुछ वर्ष पहले, जब प्रौद्योगिकी आई तब तक, खानाबदोशों की तरह जीवन जी रहे थे। लक्षद्वीप के लोग बहुत ही अंतर्मुखी हैं। उनके दैनिक जीवन में पुरुषों और महिलाओं की बहुत अलग भूमिका है। यहाँ महिलाएं परिवार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जहाँ शादी के बाद पुरुष महिला का अंतिम नाम रख लेते हैं और पत्नी के घर में रहने के लिए चले जाते हैं। चूँकि इन लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना, नारियल की खेती करना और मछलियाँ निर्यात करना है आप इन बातों को सीखने के लिए आदिवासियों के साथ अपना समय बिता सकते हैं।

8. कदमात द्वीप में अंतहीन नीली खाड़ियों के जंगल

blue-lagoons-thinnkara-island

कदमात द्वीप में अंतहीन नीली खाड़ियों के जंगल

यदि आप एक फोटोग्राफर हैं, तो आप कैमरे से फोटो खींचनें के लिए मजबूर जाएंगे। यह द्वीप पर्यटकों की शिकारी आँखों से दूर हो रहा है। खाड़ी की सुन्दरता देखकर आपकी आँखों के आनन्द का अनुभव बढ़ जाएगा। आपके किराए के घर से इस द्वीप की दूरी सिर्फ 10 किमी होगी। यह लक्षद्वीप के लोगों को अनुकूल बनाता है। इन अनगिनत प्रकृतिक खाड़ियों में एकांत की खोज की जा सकती है। इस द्वीप के पूर्वी हिस्से में एक बड़ी खाड़ी है जो कम प्रवाह में सूख जाती है और यहाँ चांदी के रंग के मूँगे चमकते हुए देखे जा सकते हैं।

9. स्थानीय जीवन से प्रभावित स्थानीय व्यंजन

MG_6111-1024x682लक्षद्वीप एक प्रमुख मुस्लिम समुदाय है, भोजन भी इसी से प्रभावित है। यहाँ निश्चित रूप से पानी जैसा नारियल के स्पर्श के साथ होंठों से चूसने वाला समुद्री भोजन है। कुछ व्यंजन जिन्हें आपको खाना चाहिए जैसे- ओक्टोपस फ्राई- पानी से ताजी पकड़ी जाने वाली एक प्रकार की मछली एवं शाकाहारियों को सेम करी और नारियल चावल खाना चाहिए। समुद्र के नजदीक होने के कारण, गैर-शाकाहारियों के लिए ऐसे महान स्वादिष्ट समुद्री भोजन प्राप्त करना हर्षजनक है। यहाँ तक कि शाम का नाश्ता लजीज और मीठा मिश्रित होता है। नारियल बोंडा और मोआह एपम भी खाना चाहिए। केरल राज्य नजदीक होने के कारण स्थानीय व्यंजनों में केरल का स्पष्ट प्रभाव होता है।

10. आदिवासी नृत्य, कल्पनी द्वीप

tribal-dance-kalpeni-island

आदिवासी नृत्य,

प्रत्येक द्वीप में विभिन्न परंपराएं और विभिन्न वेशभूषाएं हैं। विवाह के दौरान कोलकाली दो लट्ठों की पिटाई के द्वारा निर्मित लयबद्ध संगीत पर पुरुषों का सामूहिक नृत्य है। यह पहले धीमी गति के साथ शुरू होता है फिर थोड़ा तेज और अंत में बहुत तेज हो जाता है। प्रत्येक द्वीप में नृत्य के विभिन्न प्रकार हैं द्वीप में कुछ प्रसिद्ध नृत्य- परिचाकली, कोलकाली, दफुमुत्तु, अट्टम और उलक्कामुट्टू है। केवल एक द्वीप मिनिकॉय अन्य से बहुत ही अलग है। यहाँ के लोग दूसरे लोगों से भी एक अलग भाषा, महल बोलते हैं।

 

Comments

Like us on Facebook

Recent Comments

Archives
Select from the Drop Down to view archives