Home / / आगामी पिंक लाइन पर उच्चतम स्थल पर चलेगी दिल्ली मेट्रो

आगामी पिंक लाइन पर उच्चतम स्थल पर चलेगी दिल्ली मेट्रो

August 8, 2017


delhi-metro-pink-line-hindiदिल्ली मेट्रो पिछले कुछ महीनों से कुछ कारणों से सुर्खियों में बनी रही है। दिल्ली मेट्रो ने, महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने की अनुमति देने के लिए, चालक रहित गाड़ियों को लॉन्च करने और सौर ऊर्जा अभियान पर जोर देते हुए हेरिटेज लाइन लॉन्च करने के इरादे से अपनी घोषणा में, समाचार और सभी उचित कारणों का प्रबंध किया है। इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए कि दिल्ली शहर के बाहरी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों के लिए, राष्ट्रीय राजधानी की तीव्र पारगमन प्रणाली एक नवीनतम उपलब्धि है। आगामी नई पिंक लाइन के जरिए, दिल्ली की मेट्रो ट्रेन 23.6 मीटर की ऊँचाई के उच्चतम स्तर पर चलने में सक्षम होगी। यह रहस्योद्घाटन (खबर) लगभग एक हफ्ते पहले किया गया था, हालांकि लगभग 5 वर्षों से पिंक लाइन पर काम चल रहा है।

पिंक लाइन

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन है। यह लाइन मजिलिस पार्क से लेकर शिव विहार 58.59 किलोमीटर की दूरी तक विस्तारित है। यह लाइन आजादपुर, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग (पश्चिम), राजौरी गार्डन, आईएनए मार्केट, लाजपत नगर, मयूर विहार, आनंद विहार और वेलकम जैसे 38 स्टेशनों को प्रमुख बदलावों के साथ कवर करती है। पिंक लाइन को सबसे व्यस्त लाइन होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिंक लाइन लगभग राष्ट्रीय राजधानी की मुख्य सड़कों में से एक आउटर रिंग रोड के साथ विस्तारित है। यह लाइन नई यूटीओ (अनअटेंडेड ट्रेन ऑपरेशंस) या अत्यधिक सटीक स्वचालन प्रौद्योगिकी द्वारा तैयार की गई चालक रहित ट्रेनों की पेशकश करेगी।

तथ्य यह है कि शहर के कुछ भीड़भाड़ वाले हिस्सों में पिंक लाइन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से असुविधा होने के बावजूद भी दिल्ली के रहने वालों के लिए यह एक वरदान माना जा सकता है। पिंक लाइन पर दौड़ने वाली मेट्रो संपूर्ण दिल्ली की यात्रा करने पर लगने वाले समय को कम करने में मदद करेगी।

उच्चतम लाइन

दिल्ली मेट्रो पिंक लाइन मायापुरी और दक्षिण कैम्पस के मेट्रो स्टेशनों (लगभग 6.8 किलोमीटर की दूरी) के बीच यात्रा करेगी और इस लाइन की रिकॉर्ड ऊँचाई 23.6 मीटर, लगभग सात मंजिला इमारत तक मानी जाती है। इस लाइन का निर्माण धौला कुआँ के वर्तमान हवाईअड्डे एक्सप्रेस लाइन से जारी किया गया है। इस लाइन के नीचे सरदार पटेल मार्ग और रिंग रोड को जाने वाली सड़क है। पिंक लाइन वर्तमान में मौजूद 19 मीटर की ऊँचाई के उच्चतम बिंदु वाले दिल्ली के करकरडूमा मेट्रो की ऊँचाई को भी पार कर जाएगी।

इस लाइन का निर्माण इंजीनियरिंग की एक जटिल उपलब्धि है, क्योंकि सड़क यातायात आवागमन और हवाईअड्डा एक्सप्रेस लाइन को बाधित न करने के प्रयास किए गए हैं, हालांकि अब यह भलीभाँति क्रियाशील हैं। छह सिविल इंजीनियरों, के साथ-साथ सुरक्षा विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की एक टीम निर्माण-स्थान पर निर्माण कार्यों की देखरेख कर रही है।

देरी से ग्रस्त

दिसंबर 2016 में दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया जाना था। वास्तव में इस लाइन का निर्माण दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण में पिंक लाइन और मेजेन्टा लाइन शामिल होने के कारण देरी से ग्रस्त है। इस देरी का मुख्य कारण भूमि अधिग्रहण था। पिछले साल अक्टूबर से, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) आईपी विस्तार (विशेष रूप से त्रिलोकपुरी और हसनपुर गाँवों) वाले कुछ गाँवों से जमीन खरीदने के लिए संघर्ष कर रहा था। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2017 में पिंक लाइन का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इस वर्ष के अंत में लाइन का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन अब भी यह संभव नहीं लगता है। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को पूरा करने की समय सीमा अब अप्रैल 2018 तक मानी जा रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि दिल्ली के रहने वालों को इस लाइन का उपयोग करने के लिए 2018 तक इंतजार करना होगा। पिंक लाइन की मेट्रो ट्रेन सेवाओं की चरणबद्ध तरीके से शुरुआत होने की उम्मीद है। मजलिस पार्क और लाजपत नगर के बीच के शेष मार्ग का सितंबर 2017 से अप्रैल 2018 तक शुभारम्भ होने की संभावना है।

दिल्ली मेट्रो से सम्बन्धित अन्य लेख

दिल्ली मेट्रो की सम्पूर्ण जानकारी