Home / / 500 और 2000 रुपए के नए नोट्स की विशेषताएं

500 और 2000 रुपए के नए नोट्स की विशेषताएं

November 7, 2016


8 नवंबर, 2016 भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। ढाई साल के शासन में पहली बार और वह भी धमाकेदार अंदाज में। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट का इस्तेमाल लोग नहीं कर सकेंगे। उन्हें जल्द से जल्द (31 मार्च 2017 से पहले) इन नोट्स को बदलना होगा, वरना यह महज कागज के टुकड़े रह जाएंगे।

अब, जब पूरा देश इस फैसले के जायज होने पर चर्चा कर रहा है, तब कई लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश पर ध्यान नहीं दिया कि जल्द ही रिजर्व बैंक 500 और 2000 रुपए के नोट्स बाजार में उतारेगी। यह नए नोट्स 10 नवंबर, 2016 और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाजार में आएंगे।

ऐसा क्यों किया गया?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को रात आठ बजे इस फैसले का ऐलान किया। इस फैसले के निशाने पर दो लोग थे। पहले, वे जिन्होंने काले धन के तौर पर नगदी जमा कर रखी है और दूसरे, वे जो जाली नोट मार्केट में झोंक रहे हैं। यह घोषणा एकाएक की गई ताकि भ्रष्ट तत्वों को अपना पैसा ठिकाने लगाने का कोई मौका न मिले। उन्हें इस वित्तीय आघात को सहन करने का कोई रास्ता न मिले। भ्रष्टाचार इस स्तर पर पहुंच चुका था कि कई आकार और प्रकार में काले धन की अर्थव्यवस्था कई बिलियन डॉलर में पहुंच चुकी थी। भारत सरकार ने इस फैसले से बेहिसाब पैसे को फिर व्यवस्था में लाने की कोशिश की है।

2000 रुपए के नए नोट और उनकी विशेषताएं-

नए बैंक नोट्स- 2000 रुपए के अंकित मूल्य वाले नोट- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत जारी किए हैं।

– नए नोट्स पर पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर है। मंगलयान के जरिए भारत ने पहले ही प्रयास में इंटरप्लेनेटरी प्रयोग में सफलता पाई थी।

– यह नोट मुख्य रूप से मैजेंटा रंग के हैं।

– इस नोट पर अन्य ज्यामितीय पैटर्न और डिजाइन भी हैं, जो नोट की समूची कलर स्कीम के साथ मेल खाती है। यह दोनों ही तरफ लागू होता है।

– नया नोट 66 मिमी गुणा 166 मिमी का होगा

– नए नोट्स के सामने के हिस्से में पारदर्शी तरीके से 2000 लिखा होगा, जो उसे प्रकाश के विपरीत पकड़ने पर ही दिखाई देगा। इस पर अंकित मूल्य की अव्यक्त छवि भी होगी। जब हम आंखों के स्तर पर नोट को 45 डिग्री के कोण में रखेंगे तो यह अंक दिखाई देगा।

– संख्या देवनागरी लिपि में लिखी होगी और महात्मा गांधी का पोट्रेट नोट के बीचोंबीच होगा।

– नोट्स पर छोटे अक्षरों में 2000 और आरबीआई भी लिखा होगा। साथ ही सुरक्षा धागे पर भारत, 2000 और आरबीआई लिखा होगा। यह सुरक्षा धागा हिलाने पर हरे से नीले रंग का हो जाएगा।

– गारंटी क्लॉज, आरबीआई की मुद्रा, अशोक पिलर की मुद्रा, संबंधित गवर्नर के हस्ताक्षर और वचन का प्रावधान नोट्स के दाएं हिस्से में होगा। वाटरमार्क्स इलेक्ट्रोटाइप (2000) और महात्मा गांधी के पोर्ट्रेट होंगे। नीचे दाएं हिस्से में और ऊपर बाएं हिस्से में, नंबर पैनल होंगे जहां नोट का नंबर छोटे से बड़ा होता जाएगा।

नोट को बनाने में यह भी ध्यान दिया गया है कि कोई नेत्र या दृष्टिहीन भी नोट को हाथ में पकड़ने पर उसका मूल्य बता सके।

– महात्मा गांधी का पोट्रेट, पहचान का चिह्न और अशोक पिलर का चिह्न ऊपर उठे हुए होंगे।

– दाएं हिस्से में आड़ा आयत बना होगा, जिस पर ऊपर उठा हुआ 2000 रुपए प्रिंट होगा।

– नोट पर हर तरफ सात कोणात्मक लाइनें होंगी, जो ऊपर उठी हुई होंगी। छूकर कोई भी उन्हें पहचान सकेगा।
पीछे की तरफ, वह वर्ष प्रिंट होगा जिस वर्ष में यह नोट प्रिंट हुआ होगा। उस पर स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन भी होगा। लैंग्वेज पेनल नोट के बीच में होगी।

500 रुपए के नए नोट और उनकी विशेषताएं

नए नोट्स रंग, सिक्योरिटी कम्पोनेंट्स, साइज, डिजाइन एलिमेंट्स और थीम के लिहाज से पुराने नोट्स से काफी अलग होंगे।

नए नोट्स का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी होगा

– यह नोट ग्रे कलर के होंगे और इस पर नई थीम के तौर पर लाल किला नजर आएगा। यह देश के सबसे बड़े पर्यटन केंद्रों में से एक है। यह हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। राष्ट्रीय ध्वज भी इस नोट पर है।

– इसके सामने के हिस्से में पारदर्शी अंक दिखेगा। 2000 रुपए के नोट पर भी इसी तरह का अंक होगा। यह नंबर अव्यक्त छवि की तरह होगा और देवनागरी लिपि में मुद्रित होगा।

– नए नोट में महात्मा गांधी की छवि की स्थिति और ओरिएंटेशन पुराने नोट से अलग होगा।

– नोट को आड़ा-तिरछा करने पर सिक्योरिटी धागा फीचर हरे से नीला रंग बदलेगा। नोट के दाएं हिस्से में गारंटी क्लॉज, आरबीआई, अशोक स्तंभ का चिह्न और संबंधित गवर्नर के हस्ताक्षर के साथ ही वचन भी होगा।

– नए नोट्स पर इलेक्ट्रोटाइप और पोट्रेट वाटरमार्क्स भी होंगे।

– नंबर पैनल्स 2000 रुपए के नोट की ही तरह होंगे। नंबर छोटे से बड़े होते जाएंगे।

– नोट के दाएं हिस्से में नीचे की तरह अंकों में उसकी कीमत होगी। जो हरे से नीले रंग में बदलेगा। अशोक स्तंभ दाएं हिस्से में होगा।

नोट को बनाने में यह भी ध्यान दिया गया है कि कोई नेत्रहीन या दृष्टिहीन भी नोट को हाथ में पकड़ने पर उसका मूल्य बता सके। महात्मा गांधी का पोट्रेट, पहचान का चिह्न और अशोक पिलर का चिह्न ऊपर उठे हुए होंगे।

– दाएं हिस्से में एक गोला बना होगा, जिस पर ऊपर उठा हुआ 2000 रुपए प्रिंट होगा। नोट पर हर तरफ पांच लाइनें होंगी, जो ऊपर उठी हुई होंगी। छूकर कोई भी उन्हें पहचान सकेगा।

– पीछे की तरफ, वह वर्ष प्रिंट होगा जिस वर्ष में यह नोट प्रिंट हुआ होगा। उस पर स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन भी होगा। लैंग्वेज पेनल नोट के बीच में होगा। नोट का अंकित मूल्य देवनागरी लिपि में दाएं हिस्से में मुद्रित होगा।

 

महत्वपूर्ण जानकारी का श्रोत

स्वच्छ गंगा परियोजना
स्वच्छ भारत अभियान
जन धन योजना
मेक इन इंडिया
मेरी सरकार
भारत सरकार
राष्ट्रीय गान
राष्ट्रीय गीत
भारतीय ध्वज
भारत के प्रधानमंत्री
भारत के राष्ट्रपति
भारत के कैबिनेट मंत्री की सूची 2016
भारत में मुख्यमंत्रियों की सूची
भारत के जिले
Beti Bachao Beti Padhao in Hindi