Home / India / भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग – 2018

भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग – 2018

August 4, 2018
by


सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग

आज के परिदृश्य में भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क नेटवर्क की आवश्यकता बन चुके हैं क्योंकि वे एक दूसरे के साथ भारत के उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ते हैं। इसका सारा श्रेय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जाता है जो कि इस सड़क नेटवर्क के संरक्षण से लेकर निर्माण की देखभाल करता है। भारत में लगभग 87 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जिनकी लंबाई लगभग 1,15,435 कि.मी. है। वे न केवल व्यावसायिक रूप से समृद्ध राज्यों और शहरों को जोड़कर देश के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देते हैं बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देते हैं।

इन राजमार्गों के आगमन के साथ, अब हमें रेलवे टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या अन्य राज्यों या शहरों की यात्रा के लिए टिकट कन्फर्मेशन की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। बिना किसी ट्रैफिक के आप अपनी कार लेकर किसी भी राज्य और शहर की यात्रा कर सकते हैं। इन सभी कारकों ने प्रत्येक भारतीय के जीवन को बहुत आसान और अधिक तेज बना दिया है।

आइए भारतीय राज्यों और महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाले भारत के शीर्ष 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक दृष्टि डालें-

1. राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 7 कहा जाता था)

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 उत्तर में श्रीनगर से लगाकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक 3,745 किलोमीटर की दूरी के साथ भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह पूरे देश को कवर करने के साथ-साथ 11 राज्यों और  लगभग 30 महत्वपूर्ण शहरों को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। यह राजमार्ग सात राष्ट्रीय राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग 1 ए, राष्ट्रीय राजमार्ग 1, राष्ट्रीय रामार्ग 2, राष्ट्रीय राजमार्ग 3, राष्ट्रीय राजमार्ग 75, राष्ट्रीय राजमार्ग 26 और राष्ट्रीय राजमार्ग 7, के अस्तित्व के पूर्णतया या आंशिक रूप से विलीनीकरण हो जाने के बाद आया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस राजमार्ग के संरक्षण की देखभाल करता है।

कुल लंबाई-3,745 कि.मी.

संबद्ध राज्य –जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु

संबद्ध शहर- श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अम्बाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नरसिंहपुर, नागपुर, आदिलाबाद, हैदराबाद, जडचर्ला, कर्नूलु, अनंतपूर, बेंगलुरु, धर्मपुरी, सलेम, नामक्कल, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग 27

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 भारत में सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची में दूसरे स्थान पर आता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 3,507 कि.मी. है और यह भारत के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से के साथ जोड़ता है। यह राजमार्ग, एनएचएआई के उत्तर-दक्षिण पूर्व-पश्चिम के कॉरिडोर का एक हिस्सा है, गुजरात में पोरबंदर से लेकर असम में सिलचर तक जाता है। यह राजमार्ग एकल विस्तार के 7 राज्यों और 47 शहरों को एक-दूसरे के साथ जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 देश की आर्थिक नब्ज माना जाता है।

कुल लंबाई- 3,507 कि.मी.

संबद्ध राज्य- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम

संबद्ध शहर- पोरबंदर, बामनबोर, मोरबी, सामाख्याली, राधनपुर, पालनपुर, पिंडवाड़ा, उदयपुर, मेघवार, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, शिवपुरी, गंज, झांसी, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, गोरखपुर, गोपालगंज, पिपरा, कोठी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा , फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, डालखोला, इस्लामपुर, सिलीगुड़ी, जालीगुड़ी, मयनागुड़ी, धुपगढ़, फलकता, सोनापुर, साल्सागुड़ी, बोंगईगांव, बिजनी, पतचरकुची, नलबारी, गुवाहाटी, दिसपुर, नगांव, दोबका, लुमडिंग, हाफलोंग और सिलचर।

3. राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 4 और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के नाम से जाना जाता था)

राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पिछले दो राष्ट्रीय राजमार्गों अर्थात राष्ट्रीय राजमार्ग 4 और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के एक साथ संलग्न होने के बाद अस्तित्व में आया। इसकी लंबाई 2,807 कि.मी. है और यह राजमार्ग उत्तरी राज्यों को दक्षिणी राज्यों से जोड़ता है। यह राजमार्ग नई दिल्ली से शुरू होकर चेन्नई में समाप्त हो जाता है। यह सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला राजमार्ग बन चुका है क्योंकि यह प्रमुख राज्यों और शहरों को एक-दूसरे से जोड़ता है। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न एक्सप्रेसवे इस राजमार्ग का एक हिस्सा हैं।

कुल लंबाई- 2,807 कि.मी.

संबद्ध राज्य- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु

संबद्ध शहर- नई दिल्ली, बावल, कोटपुतली, जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अहमदाबाद, बड़ोदरा, नवसारी, वापी, अंकलेश्वर, सूरत, मुंबई, ठाणे, पुणे, सातारा, कोल्हापुर, बेलगाम, हबबली, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, कृष्णगिरी, वेल्लोर और चेन्नई।

4. राष्ट्रीय राजमार्ग 52

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 भारत के उत्तर को भारत के दक्षिण में जोड़ता है। इसकी लंबाई 2,317 कि.मी. है यह राजमार्ग पंजाब के संगरूर शहर से शुरू होता है और कर्नाटक के अंकोला शहर में समाप्त होता है। यह राजमार्ग संगरूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 7 और अंकोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के साथ संयोजकता को साझा करता है। भारत के प्रमुख वाणिज्यिक शहरों के साथ इसकी संयोजकता होने के कारण यह राजमार्ग आर्थिक रूप से लाभदायक है।

कुल लंबाई- 2,317 कि.मी.

संबद्ध राज्य- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक

संबद्ध शहर- संगरूर, पाटन, नरवाना, हिसार, सिवनी, सादुलपुर, चुरु, फतेहपुर, सीकर, चौमू, जयपुर, टोंक, बूंदी, तलरा, कोटा, झालवाड़, अकलेरा, राजगढ़, बियारा, देवास, इंदौर, सेंधवा, धुले, चालीसगांव , औरंगाबाद, बीड, उस्मानाबाद, सोलापुर, बीजापुर, हुबली और अंकोला।

5. राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 221 के नाम से जाना जाता था)

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की लंबाई 2,040 कि.मी. है यह राजमार्ग उत्तराखंड में सीतागंज से शुरू होता है तथा आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपट्नम में समाप्त होता है। यह राजमार्ग शुरुआत में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और अंत में राष्ट्रीय राजमार्ग 65 के साथ जुड़ता है। इसे भारत में, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम होने के कारण, सबसे सुरक्षित राजमार्गों में से एक माना जाता है।

कुल लंबाई- 2,040 कि.मी.

संबद्ध राज्य- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

संबद्ध शहर- सितारगंज, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मनगवां, रीवा, कटनी, जबलपुर, मंडला, चिल्पी, सिमगा, रायपुर, धमतरी, केशकाल, जगदलपुर, कोंटा, नेल्लिपका, भद्राचलम, पलवांच , कोठागुडेम, तिरूवुरु, मलयावरम, कोंडापल्ली और इब्राहिमपत्तनम

6. राष्ट्रीय राजमार्ग 6

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पहाड़ों के कुछ अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रदान करता है क्योंकि यह भारत के उत्तर-पूर्वी स्थान से होकर गुजरता है। इसकी लम्बाई 1,873 कि.मी. है और इसे पूर्वोत्तर का पृष्ठवंश कहा जाता है क्योंकि यह असम, मिजोरम और मेघालय को एक दूसरे के साथ जोड़ता है। यह राजमार्ग एनएच 44, राष्ट्रीय राजमार्ग 37, राष्ट्रीय राजमार्ग 2, राष्ट्रीय राजमार्ग 54, राष्ट्रीय राजमार्ग 53, राष्ट्रीय राजमार्ग 40, और राष्ट्रीय राजमार्ग 154 के साथ अपनी संयोजकता को साझा करता है।

कुल लंबाई- 1,873 कि.मी.

संबद्ध राज्य- मेघालय, असम और मिजोरम

संबद्ध शहर- जोराहाट, शिलांग, बदरपुर, पंचग्राम, कोलासिब, कानपुई, आइजोल और सेलिंग।

7. राष्ट्रीय राजमार्ग 53

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 की लंबाई 1,781 कि.मी. है और यह गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा राज्यों से होकर गुजरता है। यह गुजरात में हजीरा से शुरू होता है और ओडिशा में पारादीप बंदरगाह में समाप्त होता है। इस राजमार्ग के निर्माण में सर्वोत्तम तकनीक का उपयोग किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 भारत में एशियाई राजमार्ग नेटवर्क 46 का एक भाग है।

कुल लंबाई- 1,781 कि.मी.

संबद्ध राज्य- गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, और ओडिशा

संबद्ध शहर- हजीरा, सूरत, उच्छल, धुले, जलगांव, नाशिराबाद, भुसावल, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा, देवरी, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, अरांग, सरायपाली, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, दुबरी, चंदिखोल, हरिदासपुर और पारादीप बंदरगाह।

8. राष्ट्रीय राजमार्ग 16 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 5 कहा जाता था)

यह राष्ट्रीय राजमार्ग मौसम की स्थिति और प्रकृति मनोहर दृश्यों के मामले में असाधारण है। इस राजमार्ग की लंबाई 1,711 कि.मी. है यह राजमार्ग पूर्व में कोलकाता से होते हुए दक्षिण में चेन्नई तक जाता है तथा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों से भी होकर गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 16 ने “स्वर्णिम चतुर्भुज” परियोजना के एक हिस्से को गठित किया क्योंकि यह इन राज्यों के महत्वपूर्ण कृषि, औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ता है। लेकिन बाद में, इसको “राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना” द्वारा लिया गया था।

कुल लंबाई- 1,711 कि.मी.

संबद्ध राज्य- पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु

संबद्ध शहर- कोलकाता, खड़गपुर, बलेश्वर, कटक, भुवनेश्वर, बेरहमपुर, विशाखपट्नम, विजयवाड़ा, गुंटूर, चिलकलुरीपेट, ओंगोल, नेल्लोर और चेन्नई

9. राष्ट्रीय राजमार्ग 66 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 17 कहा जाता था)

राष्ट्रीय राजमार्ग 66 भारत के कुछ अद्भुत स्थानों, विशेष रूप से पश्चिमी घाटों से गुजरने वाले भारत के सबसे ज्ञात राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है तथा यह प्रायः अरब सागर से होकर गुजरता है। इस राजमार्ग में भारत के उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी भागों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 66, राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर पनवेल से शुरू होकर कन्याकुमारी में समाप्त होने तक 1,622 कि.मी. की दूरी को कवर करता है।

कुल लंबाई- 1,622 कि.मी.

संबद्ध राज्य- महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु

संबद्ध शहर- पनवेल, पेण, मानगांव, महाद, पोलादपुर, खेद, चिपलून, संगमेश्वर, (हट्खम्बा (रत्नागिरी)), लांजा, राजापुर, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी, पणजी, कानाकोना, मार्गो, कारवार, कुमता, होन्नावर, भटकल, कुंडापुर, उडुपी, सुरथकल, मंगलुरु, उपपाला, कासरगोड, तालीपरांबु, कन्नूर, थालस्सेरी, वटकारा, पायोली, कोयिलंदी, कोझिकोड, फेरोक, रामानट्टुकारा, तिरुरंगडी, कोट्टाक्कल, वेलचेरी, पोन्नानी, चावक्कड़, कोडुंगल्लूर, उत्तर परावूर, कोच्चि, चेरथला, आलप्पुषा, अंबालापुझा, हरिपद, कायमकुलम, करुणगप्पाली, चावरा, निन्दकर, कोल्लम, मेवाराम, कोट्टियम, चथान्नूर, अट्टिंगल, तिरुवनंतपुरम, बलरामपुर, नेय्याट्टिंकारा, परास्सला, मार्थंडम, नागरकोइल और कन्याकुमारी।

10. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (जिसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 2 कहा जाता था)

राष्ट्रीय राजमार्ग 19, अधिकाशतः उपयोग किया जाने वाला और सबसे व्यस्त भारतीय राजमार्ग है। यह दिल्ली से शुरू होकर कोलकाता में समाप्त होता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का अधिकांश हिस्सा प्रसिद्ध ग्रैंड ट्रंक रोड से संबंधित है। यह राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का हिस्सा है। इस राजमार्ग की कुल लंबाई (1,435 कि.मी.) “स्वर्णिम चतुर्भुज” को समर्पित है, दिल्ली और आगरा के मध्य इस राजमार्ग की 253 कि.मी. की लंबाई उत्तरी-दक्षिण कॉरिडोर के अंतर्गत आती है तथा बाराह और कानपुर के मध्य इस राजमार्ग का 35 कि.मी. का विस्तार पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के अंतर्गत आता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1 भी एशियाई राजमार्ग नेटवर्क का हिस्सा है और इस्तांबुल के साथ टोक्यो (जापान) को जोड़ता है।

कुल लंबाई- 1,435 कि.मी.

संबंधित राज्य- दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल

संबंधित शहर- दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बाबरपुर अजीतमल, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मुगलसराय, मोहनिया, सासारम, देहरी आन सोन, औरंगाबाद, दोभी, बरही, बागदर, गोबिंदपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्दवान, पालसीट, डंकुनी और कोलकाता

 

 

 

Summary
Article Name
भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग - 2018
Description
हाँ वर्ष 2018 के भारत में शीर्ष 10 सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की जांच करें।
Author