राजस्थान के जिलों का मानचित्र

राजस्थान के जिलों का मानचित्र

*ऊपर दिया हुआ राजस्थान के जिलों का मानचित्र जिला मुख्यालय, जनसंख्या, लिंग अनुपात, साक्षरता, क्षेत्र व घनत्व आदि को दर्शाता है

राजस्थान के बारे में

 

भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित, राजस्थान को उत्कृष्ट रूप से "राजकुमारों की भूमि" के लिए जाना जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर अग्रणी रूप से अन्य भारतीय राज्यों की राज्य विरासतों संबंधों को प्रदर्शित करता है, भारत के राजसी गौरव में से एक होने के नाते, यह स्थान कई राजपूत महाराजाओं का घर है। पर्यटक स्थलों की अधिकता के साथ-साथ, ग्रेट इंडियन रेगिस्तान या थार रेगिस्तान को सूर्य स्पर्श करता है और अरावली पर्वत श्रृंखलाएं दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। क्षेत्र के संदर्भ में, राजस्थान 3,42,239 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है, राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब हैं।

 

राजस्थान की जलवायु

 

राजस्थान, दुर्गम थार रेगिस्तान का राज्य होने के नाते, विशिष्ट रेगिस्तान की उष्णकटिबंधीय जलवायु का अनुभव कराता है। यहाँ के निवासियों को ज्यादातर पर्याप्त वर्षा के बिना गर्म जलवायु के माध्यम में रहना पड़ता है। हालांकि तापमान भिन्नताएं बहुत ही अलग हैं।

 

 राजस्थान में जिलों की सूची    ग्रीष्म ऋतु: ग्रीष्मऋतु (गर्मी) सामान्य रूप से मार्च के महीने से प्रारंभ हो जाती है। अप्रैल के महीने से तापमान में वृद्धि होने लगती है और जून तक जारी रहती है। पूर्वी अरावली रेंज के आस-पास के स्थानों में, औसत गर्मी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है,हालांकि उच्चतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। बीकानेर,जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर के तापमान की तुलना में माउंट आबू के क्षेत्रों और उदयपुर में तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक निम्न तापमान रहता है। राजस्थान में गर्मी की रातें काफी सुखद रहती है जब तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस तकगिर जाताहै। मानसून: शुष्क से नम जलवायु तक, राजस्थान में बहुत कम बारिश होती है। मानसूनजून के अंत में आ जाते हैं और मध्य सितंबर तक रहते हैं। औसत वार्षिक वर्षा एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रों में भिन्न प्रकार से होती है। माउंट आबू, जो सालाना होने वाली बारिश सेकरीब 163.8 सेमी वर्षा (जल) प्राप्त करता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी जैसलमेर में 10 सेमी से औरबीकानेर में 30 सेमी तक सबसे कम होती है। शीतकालीन: गर्म गर्मी के मौसम के विपरीत, सर्दियों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है, साल के सबसे ठंडे महीने जनवरी में भी रात को-2 डिग्री सेल्सियस का अनुभव किया जा सकता है। राजस्थान की भव्यता का अनुभव करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों के बीच का है। राजस्थान कैसे पहुँचे? राजस्थान राज्य रेल, सड़क और हवाई मार्ग द्वारा भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा: कई राष्ट्रीय राजमार्गों, विशेष रूप से निकटतमराष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 (एनएच 8),भारत का पहला 4-8 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान को देश के सभी प्रमुख हिस्सों से जोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, राजस्थान को कुछ राज्य राजमार्गों के साथ भी विशेषाधिकार प्राप्त हुआ है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम कुछ निजी ऑपरेटरों के साथ इस जगह पर सेवाओं को उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। रेल मार्ग द्वारा: कई भारतीय रेलवे स्टेशनों होने के कारण, राजस्थान राज्य भारत के प्रमुख शहरों से जोड़े हुए है।कुछ मुख्य रेलवे स्टेशन अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में स्थित हैं।हालांकि, जयपुर रेलवे स्टेशन राजस्थान का मुख्य रेलवे स्टेशन है, कोटा रेलवे स्टेशन एकमात्र विद्युतीकृत अनुभाग है, जिसके माध्यम से तीन राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं। 'पैलेस ऑन व्हील्स' विश्व प्रसिद्ध ट्रेन है जो राजस्थान में चलती है। इसके अलावा, राजस्थान को भारत के अन्य राज्यों से जोड़ने वाली अन्य ट्रेनें जैसे मरुधर एक्सप्रेस, गुजरात मेल, मंडोर एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस और कई अन्य हैं। हवाई मार्ग द्वारा: राजस्थान भारत के सभी मुख्य शहरों के साथ-साथअपने छह हवाईअड्डों के जरिये विदेशों से अच्छी तरह से जुड़े हुये हैं। जयपुर में सांगानेर हवाईअड्डा राज्य का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, जैसलमेर हवाई अड्डा, जोधपुर हवाईअड्डा, नल (बीकानेर) हवाईअड्डा और कोटा हवाईअड्डा जैसे अन्य हवाईअड्डे भी हैं, घरेलू हवाईअड्डे जहाँ से एयर इंडिया, जेट एयरवेज आदि उड़ाने संचालित होती हैं। राजस्थान में पर्यटक आकर्षण थार रेगिस्तान: थार रेगिस्तान या ग्रेट इंडियन रेगिस्तान,भारत के उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान की सीमा के साथ देश का सबसे बड़ा रेगिस्तान है।200,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला, यह बंजर रेगिस्तान दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है।रेगिस्तान अपनी विशालता के अलावा, सालाना आयोजित किए जाने वाले उत्सवों के लिए भी प्रसिद्ध है।इस मेले का प्रमुख आकर्षण "बेस्ट ड्रेस्ड कैमेल" (सबसे अच्छी तरह से तैयार किया गया ऊंट) प्रतियोगिता है।स्थानीय लोग खुद रंगीन पारंपरिक पोशाक पहनने के अलावा, ऊंटों को भी इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए तैयार करते हैं। इस मेले में पगड़ी बांधने और सबसे अच्छी मूंछों की प्रतियोगिता शामिल है और कठपुतलियों, सपेरों,लोक नर्तकियों आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। माउंट आबू: माउंट आबू राजस्थान की पौराणिक सुंदरता को दर्शाता है। 1,219 मीटर में फैला समृद्ध हरे जंगल के बीच स्थित राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है।अरावली पर्वत श्रृंखला का यह सर्वोच्च शिखर, झरनों के साथ-साथ विस्तृत रूप से फैले हरे-भरे जंगलों और झीलों के निर्माण के साथ यह भारत में हनीमून स्थलों के लिएकाफी प्रसिद्ध है।दिलवाड़ा जैन मंदिर, जो विभिन्न वनस्पतियों और प्राणी समूह के बीच बना है एक बार आपको इस स्थान का भ्रमण जरूर करना चाहिए। रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स: रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स, राजस्थान के पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गई ट्रेन है, जो आपको राजस्थान के शाही इतिहास का अनुभव कराएगी। जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भरतपुर आदि का भ्रमण करके आप यहाँ के प्रमुख आकर्षणों के माध्यम से जीवन भर एक यादगार यात्रा का अनुभव करेंगे। हालांकि, ये अलग-अलग स्थान क्रमशः राज्य की समृद्ध शाही परंपरा और संस्कृति को दर्शाते हैं। ट्रेन में दी जाने वाली सेवाएं और लक्जरी5 स्टार होटल की तुलना में कम नहीं हैं। सिटी पैलेस: राजस्थान की राजधानी शहर में विशाल सिटी पैलेस राजस्थान की मुगल वास्तुकला और परंपराओं का सम्मिश्रण है। महल में मुबारक महल और चंद्र महल जैसे दो शानदार महल शामिल हैं। चंद्र महल, एक संग्रहालय के अलावा, अभी भी जयपुर के महाराजा के शाही परिवार का घर है। चित्तौड़गढ़ किला: 280 हेक्टेयर क्षेत्र से 180 मीटर की ऊँचाई पर स्थित चित्तौड़गढ़ किला साहस, बलिदान, राष्ट्रवाद और मध्ययुगीन प्रतिद्वंद्विता के लिए निष्ठाभाव की उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन किलों में से एक है जहाँ पर तीन पीढ़ियों की घेराबंदी के साथ रक्त बहने का साक्षी है। 

राजस्थान जनसांख्यिकी

देश

भारत

राज्य

राजस्थान

राजधानी

जयपुर

क्षेत्रफल

342,26 9 कि.मी. 2

जिलों की संख्या

33

जनसंख्या

68,621,012 (2011 की जनगणना अनुसार) 

निर्देशांक

26 डिग्री 34'22 "एन 73 डिग्री 50'20" ई

समय क्षेत्र

जीएमटी +5: 30 घंटे

मुख्य भाषा

राजस्थानी, हिंदी और मारवाड़ी

क्रम संख्या

जिला

मुख्यालय

जनसंख्या (जनगणना 2011)

लिंग अनुपात (प्रति 1000)

औसत साक्षरता

1

अजमेर

अजमेर

2,583,052

951 

69.33%

2

अलवर

अलवर

3,674,179

895

70.72%

3

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा

1,797,485

980

56.33%

4

बाराँ

बाराँ

1,222,755

929

66.66%

5

बाड़मेर

बाड़मेर

2,603,751

902

56.53%

6

भरतपुर

भरतपुर

2,548,462

880

70.11%

7

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा

2,408,523

973

61.37%

8

बीकानेर

बीकानेर

2,363,937

905 

65.13%

9

बूँदी

बूँदी

1,110,906

925

61.52%

10

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़

1,544,338

972 

61.71%

11

चुरू

चुरू

2,039,547

940 

66.75%

12

दौसा

दौसा

1,634,409

905

68.16%

13

ढोलपुर

ढोलपुर

1,206,516

846

69.08%

14

डूंगरपुर

डूंगरपुर

1,388,552

994 

59.46%

15

गंगानगर

गंगानगर

1,969,168

887

69.64%

16

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़

1,774,692

906 

67.13%

17

जयपुर

जयपुर

6,626,178

910 

75.51%

18

जैसलमेर

जैसलमेर

669,919 

852

57.22%

19

जालोर

जालोर

1,828,730

952

54.86%

20

झालावाड़

झालावाड़

1,411,129

946

61.5%

21

झुंझुनू

झुंझुनू

2,137,045

950

74.13%

22

जोधपुर

जोधपुर

3,687,165

916

65.94%

23

करौली

करौली

1,458,248

861

66.22%

24

कोटा

कोटा

1,951,014

911

76.56%

25

नागौर

नागौर

3,307,743

950

62.8%

26

पाली

पाली

2,037,573

987

62.39%

27

प्रतापगढ़

प्रतापगढ़

867,848

983

55.97%

28

राजसमंद

राजसमंद

1,156,597

990

63.14%

29

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर

1,335,551

897

65.39%

30

सीकर

सीकर

2,677,333

947

71.91%

31

सिरोही

सिरोही

1,036,346

940

55.25%

32

टोंक

टोंक

1,421,326

952

61.58%

33

उदयपुर

उदयपुर

3,068,420

958

61.82%