जोधपुर शहर का नक्शा

जोधपुर शहर का नक्शा

जोधपुर शहर का नक्शा
*ऊपर दिया हुआ जोधपुर शहर का नक्शा राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क, रेलवे, नदी, तथा शहर के प्रमुख स्थानों को दर्शाता है|

जोधपुर शहर का नाम, इसके संस्थापक राव जोधा, राठौड़ कबीले से मिला है। राठौड़ स्वयं को सूर्य देवता (सूर्य वंश) का वंशज मानते हैं जिसमें भगवान राम और राजा हरिश्चंद्र जैसे महान लोग पैदा हुए। यह माना जाता है कि जोधपुर शहर 1459 ईसवी में अस्तित्व में आया था। जोधपुर प्राचीन काल में भी राजस्थान का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है और वर्तमान में यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

 

जोधपुर एक हवाई अड्डे का दावा करता है, जो शहर के केंद्र से केवल 5 कि.मी. दूर स्थित है। नियमित उड़ानें भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली के साथ जोधपुर हवाई अड्डे से जुड़ी हुई हैं। जोधपुर में एक प्रमुख रेलवे जंक्शन भी है और यह भारतीय रेलवे नेटवर्क द्वारा राज्य और देश के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जोधपुर और जयपुर, जैसलमेर और दिल्ली जैसे स्थानों के बीच आरएसटीसी बसें और निजी लक्जरी बसें चलती हैं। 

 

जोधपुर शहर में नाग पंचमी (अगस्त-सितंबर), मारवाड़ महोत्सव (अक्टूबर), नव सती, वीरपुरी मेला (जुलाई-अगस्त), गणगौर, होली (मार्च) और दिवाली (अक्टूबर-नवंबर) जैसे कई त्यौहार और मेले बहुत प्रसन्नता और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। सड़क के दोनों तरफ विक्रेताओं ने छोटी-छोटी दुकानें लगा रखी हैं। दुकानों में रंगीन वस्त्र और कपड़े की एक श्रृंखला प्रदर्शित करने के लिए सजाते हैं। बूटेदार लहंगा, सीक्किन (वस्त्रों पर लगे सितारे) और काँच से सुसज्जित वस्त्र, ब्लैकप्रिंट वाली पोशाकें, बंदनी साड़ियाँ, चंकी ट्रेबल और चाँदी के आभूषण, पीतल की कलाकृतियों और रंगीन ग्लास एवं लाख की चूड़ियाँ आदि वस्तुएं दुकानों में प्रदर्शित किये जाते हैं। मारवाड़ या मांड महोत्सव को मनाने के लिए घुड़सवारी और पोलो जैसे कई उत्सवों का आयोजन किया जाता है। शहर भर में लोक संगीत और नृत्य संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है। कुचि गुडी और झूमर यहाँ का लोकप्रिय त्यौहार है। यह शहर एक समृद्ध हस्तशिल्प उद्योग का केंद्र है। यहाँ पर विभिन्न आकर्षक वस्तुओं से भरे हुए बाजार और लाजवाब मिठाईयों की दुकानें हैं। ऐतिहासिक किले और पुराने शहर का विचित्र आकर्षण जोधपुर को एक बेहतरीन पर्यटक स्थल बनाते हैं।  

 

जोधपुर के कुछ प्रमुख पर्यटक आकर्षण-

 

  • मेहरानगढ़ किला
  • जसवंत थड़ा
  • उम्मेद भवन पैलेस
  • गिरडीकोट और सरदार मार्केट
  • संग्रहालय
  • बालसमंद झील और उद्यान
  • मंडोर
  • महामन्दिर मंदिर
  • कायलाना झील
  • ओसिया
  • लूनी किला
  • धवा

 

जोधपुर में पर्यटकों के लिए अनेक उत्कृष्ट आवास सुविधाएं उपलब्ध हैं। होटल करणी भवन, होटल अजीत भवन, घूमर होटल, उम्मेद भवन पैलेस, रतनदा पोलो पैलेस, ताज हरी महल जोधपुर, राजपूताना पैलेस और राज बसरा रहने के लिए उत्कृष्ट होटल उपलब्ध  हैं। कई होटल और अन्य आवास सुविधाएं बजट के मुताबिक भी उपलब्ध हैं।

 

जोधपुर तथ्य

 

शहर का नाम

जोधपुर

उपनाम

मारवाड़, सन सिटी, ब्लू सिटी (नीली नगरी), गेटवे ऑफ थार

राज्य

राजस्थान

जिला

जोधपुर

जिला मुख्यालय

जोधपुर

तहसील

जोधपुर

वार्ड

(एमसी) 65,2(ओजी)

अक्षांश देशांतर

26.23615,73.021889

क्षेत्र

112.40 किमी 2 (43.40 वर्ग मील)

2011 के अनुसार जनसंख्या

1,033,918

लिंग अनुपात

900

आधिकारिक भाषा

हिन्दी

समय क्षेत्र

आईएसटी (यूटीसी+5: 30) 

एसटीडी कोड

0291

परिवहन

हवाई मार्ग, सड़क, रेल मार्ग

वाहन पंजीकरण

आरजे -19

खाद्य पदार्थ और व्यंजन

 

मखनिया लस्सी, प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा, दाल बाटी चूरमा, लहसुन की चटनी, मिर्ची का कुट्टा, गट्टे की सब्जी, कैर सांगरी की सब्जी राब, लप्सी, गुड, आटे का हलवा, कचरा  मिर्च सब्जी, कढ़ी पकौड़ा, बाजरे का सोगरा, माखनवडा, मावाकी कचौरी, मालपुआ, घेवर, मोतीचूर के लड्डू, बेसन बर्फी, थोर और गुलाब जामुन, बंगाली रसगुल्ला और रस मलाई इत्यादि

धर्म

हिंदू धर्म, मुस्लिम धर्म, जैन धर्म

त्यौहार

मारवाड़ महोत्सव, गणगौर, बेंतमार गणगौर मेला, तीज, नागपंचमी, शीतला माता मेला, बाबा रामदेव पीर मेला, होली, दीपावली इत्यादि।

स्मारक

मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटा घर, फ्लाइंग फॉक्स,

 

कायलाना झील,गार्डन, बालसमंद झील, मंडलेश्वर महादेव मंदिर (मंडलनाथ), रातानाडा गणेश मंदिर, सरदार समंद झील और पैलेस, मसुरिया हिल्स, वीर दुर्गादास स्मारक, भीम भिरक गुफा आदि।

 

 

दर्शनीय स्थल

 

गणेश मंदिर, सरकारी संग्रहालय, जसवंत थड़ा, मेहरानगढ़ किला, राय का बाग पैलेस, राजरणछोडजी मंदिर, सिद्धनाथ, उम्मेद भवन पैलेस, उम्मेद गार्डन, ओसियां मंदिर, पैलेट राज पैलेस, मेहरानगढ़ किला संग्रहालय आदि।

 

बाजार

 

सोजती गेट, स्टेशन मार्ग,
त्रिपोलिया बाज़ार,मोची बाजार, नई सड़क, क्लॉक टॉवर, सराफा बाजार, लखारा बाजार, नेशनल हैंडलूम, भंडारी एक्सपोर्ट्स में खरीदारी, गणेश हस्तशिल्प में खरीदारी, सरदार मार्केट, अंसल रॉयल प्लाजा, ब्लू सिटी मॉल, जिला शॉपिंग मॉल, आशापूर्णा मॉल, सनसिटी मसाला, नीतीश - डिजाइनर बुटीक, जोहरी प्लाजा, मिनारवा शेंटर, कोठारी कॉम्प्लेक्स, हुकुमराज मॉल, इंडियाबुल्स मेगा मॉल, अंसल रॉयल प्लाजा मॉल, नेशनल हैंडलूम कारपोरेशन, विशाल मेगा मार्ट, सैमसंग प्लाजा आदि।

हॉस्पिटल

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञानिक संस्थान, मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल, राजस्थान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राजस्थान कैंसर केयरहॉस्पिटल, श्री राम हॉस्पिटल,सनसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गोयल हॉस्पिटल, वसुंधरा हॉस्पिटल और प्रजनन अनुसंधान केंद्र, बोन और जॉइंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, महात्मा गांधी हॉस्पिटल, सैन्य हॉस्पिटल, प्रेक्षा हॉस्पिटल, राजदादीसा हॉस्पिटल आदि।

 

होटल

उम्मेद भवन पैलेस, अजीत भवन पैलेस, पार्क प्लाजा जोधपुर, रणबंका पैलेस, कलिंगा होटल, होटल रेजीडेंसी पैलेस, होटल सनसिटी इंटरनेशनल, श्रीराम इंटरनेशनल, गेटवे होटल आदि

उद्योग

 

गुलजैग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिंको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केमिकल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, उमा प्लास्टिक इंडस्ट्रीज, श्री उमा प्लास्टिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मंगलम इंडस्ट्रीज, स्वास्तिक केमिकल इंडस्ट्रीज, ऋषि इंडस्ट्रीज, राहुल इंडस्ट्रीज, रोलर फॉर बियरिंग्स स्टोन प्रोसेसिंग - केमिकल एंड मिनरल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गुलजैग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गहलोत इंडस्ट्रीज, सिंको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री चंचल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, ऑर्गनो स्नैक्स एंड सेरेल इंडस्ट्रीज, जेनेसंस (इंडिया) इंडस्ट्रीज, क्वालिटेक मेटल इंडस्ट्रीज इत्यादि।

 

यूनिवर्सिटी/कॉलेज

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटीजे), ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस, नेशनल लॉ युनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, डॉ एस. एन. मेडिकल कॉलेज, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, फुटवियर डिज़ाईन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी और क्रिमिनल जस्टिस,कृषि विश्वविद्यालय, उर्दू विश्वविद्यालय, पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, जोधपुर नेशनल विश्वविद्यालय, मारवाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, एसएलबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, मयूरक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, राज इंजीनियरिंग कॉलेज, ऐश्वर्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन आदि।

 

मशहूर लोग

 

महाराजा- हनवंत सिंह, जय नारायण व्यास- भारतीय राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री, बरकातुल्लाह खान - राजनीतिज्ञ, न्यायमूर्ति कान सिंह परिहार, न्यायमूर्ति चंद मल लोढ़ा, न्यायमूर्ति गुमान मल लोढ़ा, एलएम सिंघवी- राजनीतिज्ञ, अशोक गहलोत- राजस्थान के मुख्यमंत्री , मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र, महिपाल - अभिनेता, चंदा कोचर - आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शानो खुराना - भारतीय शास्त्रीय गायक आदि से सम्मानित।